बरसठी। पुलिस ने विवाहिता के साथ अश्लील हरकत कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के आरोपित युवक को उसके घर मनिकापुर गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता एक शादी में अपने रिस्तेदारी बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में आयी थी। आरोप है वही पर गांव का एक युवक अश्लील हरकत किया और उसका फोटो व वीडियो बना लिया। आरोप है कि ब्लैकमेल करके एक वर्ष तक बात चीत करता रहा और उस समय का बनाया वीडियो व फ़ोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी अपने पति को दिया तो वह पूछने गये। जिस पर आरोपी के साथ उसका भाई और पिता जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने पुलिस से शिकायत किया जिस पर पुलिस ने गुरूवार को मनिकापुर गांव निवासी आरोपी मुकेश, उसका भाई विकास और पिता अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पांडेय हमराही सिपाही के साथ शनिवार को एक आरोपी मुकेश को उसके घर पहुँचकर गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
Related Articles
जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस व ट्रैक्टर की भिड़ंत में छह श्रमिकों की मौत; दो गंभीर
Post Views: 11 जौनपुर। : जौनपुर- रायबरेली राजमार्ग पर रविवार की देर रात लगभग 12 बजे समाधगंज बाजार के पास रोडवेज बस व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। भीषण हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार आठ मजदूर घायल हो गए। इसमें मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाते समय पांच की मौत हो गई। दो की […]
अस्थाई लिफ्ट टूटकर गिरनेसे युवक की मौत
Post Views: 109 सैयदबाड़ा मोहल्ले में हुई घटना, पुलिस शव को कब्जे में लेकर कर रही जांच मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलवार को नगर में आटा चक्की मशीन खरीदने आए युवक कीअस्थाई लिफ्ट के सहारे नीचे उतरने के दौरान लिफ्ट टूटकर गिरने के दौरान दबने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो […]
समयसे पुलिस पहुंचती तो बच सकती थी युवककी जान
Post Views: 10 आरपीएफ व जीआरपी पुलिसकी उजागर हुई घोर लापरवाही जंघई। अपने परिवार की रोजी-रोटी चलाने के लिए मुंबई कमाकर अपने घर जा रहा था कि शनिवार को दिन में करीब साढ़े पौने 11 बजे बंबई से लौट रहे जंघई के आउटर सिग्नल के पास गिर गया और उसकी घटना-स्थल पर चार घंटे कराहने […]


