मुगलसराय। राष्ट्रीय लोकदल कैंप कार्यालय खोवा मंडी पर किसानों, मजदूरों, गरीबों के मसीहा व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 34 वी पुण्यतिथि कोरोना महामारी में सामाजिक दूरी बनाकर मनाई गई। वहीं चौधरी चरण सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन धारण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिलाध्यक्ष समर नाथ सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों मजदूरों गरीबों के लिए देवता ही नहीं मसीहा थे। भारत में कृषि उत्थान के लिए किसानों के हित वर्धक के लिए गांव-गांव खेत खलियान और पहाड़ों की कन्दराओ में रहने वाले गरीबों का जीवन सुधरे यह चौधरी साहब का जीवन दर्शन था। नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि सरकार बुनियादी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों में आए दिन बढ़ोतरी जारी है और अब खाद्य तेलों व खाने वाले सामानों के दाम भी एक दशक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ रही है। भुखमरी से लोग त्रस्त हो गए हैं। बैठक में चंद्र बंश, शिव पटेल आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।भाजपा नेता ने किसानों की सुनी समस्या
Post Views: 290 मुगलसराय। धान की खेती के पीक समय नहरों में पानी न होने से आक्रोशित बबुरी क्षेत्र के किसानों ने बृहस्पतिवार को रविनगर स्थित चंद्रप्रभा प्रखंड के एक्सईएन कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चेताया कि यदि शीघ्र नहरों में पानी नहीं छोड़ा […]
चंदौली।केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का किया उद्घाटन
Post Views: 452 चंदौली। महेन्द्र टेक्निकल इण्टर कालेज में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा० महेंद्रनाथ पाण्डेय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का फीता काटने के साथ ही मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि प्रदेश व जनपद में कई छात्र ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक […]
चंदौली।चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण स्थल पर चली तैयारियां
Post Views: 481 चंदौली। विधानसभा चुनाव.2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियों जोर-शोर से की जा रही है। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में बने प्रशिक्षण स्थल पर टेबुल कुर्सी लगाए जाने के साथ ही अन्य इंतजाम किए जा रहे […]