मुगलसराय। राष्ट्रीय लोकदल कैंप कार्यालय खोवा मंडी पर किसानों, मजदूरों, गरीबों के मसीहा व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 34 वी पुण्यतिथि कोरोना महामारी में सामाजिक दूरी बनाकर मनाई गई। वहीं चौधरी चरण सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन धारण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिलाध्यक्ष समर नाथ सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों मजदूरों गरीबों के लिए देवता ही नहीं मसीहा थे। भारत में कृषि उत्थान के लिए किसानों के हित वर्धक के लिए गांव-गांव खेत खलियान और पहाड़ों की कन्दराओ में रहने वाले गरीबों का जीवन सुधरे यह चौधरी साहब का जीवन दर्शन था। नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि सरकार बुनियादी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों में आए दिन बढ़ोतरी जारी है और अब खाद्य तेलों व खाने वाले सामानों के दाम भी एक दशक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ रही है। भुखमरी से लोग त्रस्त हो गए हैं। बैठक में चंद्र बंश, शिव पटेल आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।दुर्गा पूजा: श्रद्घालुओं ने किये मां के दर्शन पूजन
Post Views: 715 चंदौली। अबकी बार दुर्गा पूजा प्रतिमा महोत्सव सादगी के साथ मना। कोविड.19 महामारी के प्रकोप के कारण दुर्गा पूजा महोत्सव की भव्यता अबकी बार भी देखने को नहीं मिली। बावजूद इसके शासन के दिशा.निर्देश का पालन करते हुए जगह-जगह पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित की गयी। गुरुवार को नवरात्रि की नवमीं को दर्शन-पूजन […]
चंदौली।ब्रम्ह के सिवाय कुछ भी नहीं:अखिलानंद
Post Views: 653 चंदौली। नव दिवसीय श्री राम कथा महामहोत्सव ख्यालगढ़ लौंदा में आयोजित चतुर्थ दिवस की कथा में श्री अखिला नन्द जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव माता पार्वती को राम तत्व के विषय में बताते हुए कहते हैं कि राम ब्रह्म चिनमय अबिनासी। भगवान श्री रामचन्द्र जी ब्रह्म है, ईश्वर हैं। ईश्वर […]
चंदौली। बेटियों को मिले बराबरी का दर्ज:राजनारायण
Post Views: 457 चंदौली। सपा के प्रमुख प्रदेश महासचिव राजनारायण बिंद ने बेटियों को पढ़ाने व आगे बढ़ाने पर बल दिया। कहा कि बेटियां को बराबरी का दर्जा दे, तभी समाज में व्यापक बदलाव आएगा। आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। लिहाजा बूथ, सेक्टर व जोनल प्रभारी चुनाव को मजबूती से […]