चंदौली

चंदौली।एनसीपी दमदारी से लड़ेगी विस चुनाव


मुगलसराय। राष्ट्रवादी पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी व राष्ट्रवादी युव के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक पार्टी के मुगलसराय स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी वर्ष २०२२ में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जनपद के चारों विधानसभा सीट पूरी दमदारी से लडऩे का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्वाचल प्रभारी संजय सिन्हाा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार व प्रदेश उपाध्यक्ष के नीतियों के चलते आमजनता पार्टी से दिनों दिन जुड़ रही है। जनपद में तमाम समस्याएं सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है। किसान खेती खलिहानी व युवा वर्ग रोजगार की समस्या से परेशान व बेहाल है। सरकार की नीतियों से कर्मचारी वर्ग भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसे में किसानों, नौजवानों व कर्मचारियों के हित की लड़ाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पूरी दमदारी से लड़ेगी। कहा कि चंदौली कृषि प्रदान क्षेत्र है। ऐसे में इसे धान का कटोरा कहा जाता है। वर्तमान समय में धान का कटोरा पूरी तरह खाली है। कृषि से संबंधित समस्याएं जनपद के किसानों के लिए दिनों दिन बढ़ रहा है। सरकार व जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल ढपोर शंखी बयान देने के सिवाय कुछ भी नहीं किया जा रहा है। इस दौरान पी पांडेय, जीके श्रीवास्तव, राजेश राम, मुकेश, राजन, राधा देवी, उमाप्रेम यादव, शंकर यादव, राजू पांडेय आदि उपस्थित थे।