चंदौली

चंदौली।छोटे लोहिया के जन्मदिवस पर सपा निकालेगी साइकिल यात्रा


चंदौली। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक जिला पार्टी कार्यालय लोहिया भवन चन्दौली पर सम्पन्न हुई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर ५ अगस्त से सुबह १० बजे जनपद के सभी तहसील स्तर के गांवो व कस्बों में जनेश्वर मिश्र जी की जयंती मनाकर समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली जायेगी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, प्रमुखनेताओ को जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध और बढ़ती महंगाई बिगड़ती, कानून व्यवस्था नौजवानों की बेरोजगारी किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कानून महिलाओं से दुव्र्यवहार स्वास्थ्य की बदहाली कार्यकताओं पर फर्जी केस लगाने और प्रशासन द्वारा सत्ता के दुरुपयोग किया जा रहा। भाजपा सरकार को आम जनमानस से कोई लेना देना नही है। विकास के नाम पर सिर्फ झूठ बोलो जा रहा। चारों तरफ लूट खसोट भ्ष्टाचार व गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। जनपद में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही जनता सब जानती है। यही जनता बदलाव भी करने का इंतेजार कर रही हैं। बैठक में बब्बन सिंह चौहान, गार्गी सिंह पटेल, बलिराम यादव, आरती यादव, सुधाकर कुशवाहा, रामजन्म यादव, डॉ रामअधार जोसेफ, राम सिंह चौहान, सुदामा यादव, दशरथ सोनकर चंद्रशेखर यादव आदि रहे। संचालन जिला महासचिव नफीस अहमद ने किया।