चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सेवा संगठन कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण कर लोगों से केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को गिनाया। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार मोदी सरकार के सात साल पूरा होने पर रविवार को सकलडीहा विधान सभा प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी और मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह अलग अलग गांव में कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान मास्क सहित अन्य कोविड 19 रक्षक सामाग्री का वितरण किया। अंत में सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में हर वर्ग के विकास के बारे में ध्यान दिया गया। देश में विकास के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के साथ किसानों की हर सुविधा का ध्यान दिया गया। यही नही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये हर संभव प्रयास किया गया। कोरोना कॉल में गरीब वर्ग के नुकसान को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। वही मंडल प्रभारी पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। इस मौके पर भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाउपाध्यक्ष विजय जायसवाल, कुमुद बिहारी सिंह, राजीव राय, विजयी राजभर, मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, आशीष जायसवाल, आकाश जायसवाल, अवधेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पूरागनेश गांव में भाजपा जनों ने मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत कोविड़ सहायता कीट का वितरण किय। 7 वर्ष के उपलब्धियों के विषय में बताया। मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान भाजपा जनों ने ग्रामीणों से कहा कि भाजपा सरकार में हर तरफ विकास हुआ है। मोदी सरकार ने किसी को हताश नही होने दिया। कार्यक्रम में कुमुदबिहारी सिंह, संकठा राय, विनोद यादव, रेखा देवी, शैलेन्द्र निषाद एव अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।एडीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण
Post Views: 451 मुगलसराय। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में डीडीयू मंडल में रेल अधिकारियों की टीम सर्विस इंप्रूवमेंट गु्रप बनाकर विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाओं व उनमें सुधार की संभावनाओं के मद्देनजर नियमित रूप से सूक्ष्म निरीक्षण किया जाता है। मंगलवार को मंडल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन […]
चंदौली:सीएम कार्यक्रम सफल बनाने के लिए किया जनसम्पर्क
Post Views: 345 सकलडीहा। भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा पश्चिमी मंडल की आवश्यक बैठक सकलडीहा स्थित बाल विद्या मंदिर में हुई । इसमें 6 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई एवं कार्यकर्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई। बैठक को मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने संबोधित करते […]
चंदौली। निजीकरण पर रोक लगाने की उठायी मांग
Post Views: 552 मुगलसराय। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की एक बैठक स्थानीय कैम्प कार्यालय पर हुई। बैठक में रेलवे द्वारा किये जा रहे निजीकरण का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने विरोध किया है। उन्होने कहा है कि रेलवे द्वारा निजीकरण किये जाने से जहां कर्मचारी भविष्य में सड़क […]