पेइचिंग(एजेंसी)। चीन में कई महीनों से 23 भारतीय सदस्यों के साथ फंसे मालवाहक जहाज एमवी जग आनंद के वापस भारत आने का रास्ता आखिर साफ हो गया है। पहले जापान में इसका क्रू बदला जाएगा और 14 जनवरी को भारतीय सदस्य लौट आएंगे। चीनी प्रशासन ने कोविड-19 के मद्देनजर कई तरह के प्रतिबंध लगाने के कारण इन बंदरगाहों पर चालक दल में बदलाव की अनुमति नहीं दी थी। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने पिछले शुक्रवार को बताया था कि पिछले कुछ महीनों से चीनी जलक्षेत्र में फंसे दो जहाजों और उन पर पर सवार चालक दल के 39 भारतीय सदस्यों की मानवीय जरूरतों का ध्यान रखने और इस मुद्दे का जल्द समाधान निकालने के लिए पेइचिंग, हेबेई और तियानजिन स्थित चीनी प्रशासन के साथ भारतीय उच्चायोग लगातार संपर्क में है। मालवाहक पोत एमवी जग आनंद 13 जून से चीन के हुबेई प्रांत में जिंगटांग बंदरगाह के पास खड़ा है।
Related Articles
नेपाल के मंदिर से से गायब हुई थी लक्ष्मी-नारायण की मूर्ती, 37 सालों बाद आश्चर्यजनक तरीके से लौटी वापस
Post Views: 341 वॉशिंगटन 1984 में नेपाल के एक मंदिर से लक्ष्मी- नारायण की मूर्ती गायब हो गई थी और वो अमेरिका के एक म्यूजियम में रखी हुई थी, वो मूर्ति वापस नेपाल लौट आई है। लक्ष्मी-नारायण की मूर्ती की वापसी के लिए नेपाल सरकार लगातार कोशिश कर रही थी और अमेरिकी सरकार से अपील भी […]
अफगानिस्तान में पाक का रणनीतिक हित भारतीय प्रभाव का मुकाबला करना है : US विदेश मंत्रालय
Post Views: 585 अफगानिस्तान में पाकिस्तान के सामरिक सुरक्षा उद्देश्य लगभग निश्चित रूप से भारतीय प्रभाव का मुकाबला करना और पाकिस्तानी क्षेत्र में अफगान गृहयुद्ध के अप्रत्यक्ष असर को कम करना है। एक अमेरिकी महानिरीक्षक ने रक्षा खुफिया एजेंसी से मिली जानकारियों का हवाला देते हुए यह बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के महानिरीक्षक […]
ताइवान के क्षेत्र में फिर से घुसा चीनी लड़ाकू विमान, ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि
Post Views: 399 ताइपे. चीन (China) का एक लड़ाकू विमान रविवार को भी ताइवान (Taiwan) के वायु क्षेत्र में घुस गया. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है. हालांकि इससे पहले भी चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया है. वहीं, चीन के तीन नौसैनिक जहाज को जापानी जल क्षेत्र के […]