नयी दिल्ली(आससे)। दिल्ली के चिडिय़ाघर में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया है। अब तक दिल्ली समेत देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली में चिडिय़ाघर, संजय झील समेत तमाम जलाशयों पर लोगों की आवाजाही पहले ही रोक दी गई थी, लेकिन अब बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सख्ती और बढ़ाई जा सकती है। दिल्ली के चिडिय़ाघर में एक उल्लू के मृत पाये जाने पर बर्ड फ्लू टेस्ट के लिएये नमूना भेजा गया था। जांच में इसे पॉजिटिव पाया गया है। चिडिय़ाघर प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक एच5एन8 एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है। चिडिय़ाघर में सभी प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने पहले कहा था कि कि मयूर विहार फेज-3, संजय झील और द्वारका सेक्टर 9 से लिए गये 10 नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। संजय झील में सोमवार को बत्तखों को मारा गया, जहां कई बत्तखें मृत पाई गई थीं। 9 जनवरी को दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए सबसे बड़ी पोल्ट्री मार्केट गाजीपुर को बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन गाजीपुर मुर्गा मंडी से जालंधर भेजे गये 100 नमूने निगेटिव पाये जाने के बाद मार्केट दोबारा खोलने का आदेश दिया गया है। दिल्ली के संजय झील में बर्ड फ्लू की पुष्टि से पहले गाजीपुर मंडी से रैंडम सैंपल जालंधर भेजे गये थे, अब भी एनिमल हसबैंडरी विभाग की टीम अलर्ट पर है और अलग-अलग इलाकों से रैंडम नमूने जुटा रही है।
Related Articles
केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की 79.58 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की गई: केंद्र
Post Views: 431 नयी दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की अब तक 79.58 करोड़ से अधिक खुराकें मुहैया कराई गई हैं। मंत्रालय ने बताया 15 लाख और खुराकों की आपूर्ति की प्रक्रिया जारी है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास इस्तेमाल के लिए टीके की […]
Lok Sabha Election Result: थरूर अधीर रंजन स्मृति समेत ये दिग्गज चल रहे पीछे रुझानों में चौंकाने वाले आंकड़े
Post Views: 258 4 Jun 20241:40:12 PM Lok Sabha Election Result रुझानों में कई दिग्गज नेता चल रहे पीछे रुझानों में कई दिग्गज नेता चुनाव हार रहे हैं। थरूर, अधीर रंजन, स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं। 4 Jun 20241:30:21 PM Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: बिहार में नीतिश का […]
बिभव कुमार को मुंबई ले जा रही दिल्ली पुलिस, स्वाति मालीवाल केस से जुड़ा है कनेक्शन
Post Views: 87 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ छेड़छाड और मारपीट के मामले में गिरफ्तार हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को जांच के लिए दिल्ली पुलिस मुंबई ले जा रही है। इसके लिए पुलिस उन्हें लेकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकल चुकी है। दिल्ली […]