पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास के रास्ते पर : कुशवाहा


शेखपुरा पहुंचे जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

शेखपुरा (आससे)। बिहार यात्र कार्यक्रम के दौरान शेखपुरा पहुंचे जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। राज्य की प्रगति को लेकर नीतीश कुमार द्वारा उठाए गए कदम की सराहना देश के अन्य हिस्सों में लगातार हो रही है और दूसरे राज्य भी बिहार का अनुसरण कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को लगातार मुहिम चलाने की अपील की।

बहरहाल इससे पहले संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, उनके साथ मौजूद जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ, प्रदेश नेता सुभाष चंद्र बंसी सहित कई अन्य नेता बिहार यात्र के क्रम में गुरुवार को शेखपुरा पहुंचे। सिलहौडी गांव के समीप जदयू जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी, जदयू नेता राहुल कुमार, महेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा उकसी, लहना, अस्थावां,तिआय सहित दर्जनों गांव गांव पहुंचे। विभिन्न क्षेत्रें में उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ता बेसब्र रहे।

चेवाड़ा चौक पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। गिरिहिण्डा पहुंचने पर युवा नेता प्रेम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा,प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी सहित अन्य नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उपेन्द्र कुशवाहा ने कर्पूरी ठाकुर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। फिर पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल के मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद मनकोल के लिए रवाना हो गए।

कार्यक्रम के दौरान तियाय, चांदी एवम घुसकुरी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार यात्रा का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संगठन को मजबूत करना एवं सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील किया कि सरकार की जो भी योजना है उसकी प्रचार प्रसार कर जनता तक पहुंचाने में सहयोग करें और इस करोना काल में सभी लोगों से वैक्सीन जरूर लगवाने की भी अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रणविजय सिंह, मदन चौधरी, यदुनंदन प्रसाद,बिपिन चौरसिया, ब्रह्मदेव महतो , भगवान कुशवाहा, प्रमोद यादव, प्रेम कुमार गुप्ता, दयानन्द चौधरी, राजन कुमार, पप्पू राज,  जितेंद्र सिंह, रामाश्रय मुखिया, राम प्रसाद दास, सुभाष सिंह, विपुल सिंह, सुधीर महतो, प्रेमनाथ मेहता, चेवाड़ा प्रखंड के अध्यक्ष धर्मेंद्र मुखिया जी, राजीव पटेल, विद्यासागर चंद्रवंशी, तुलसी महतो, अनिल साव, राहुल कुमार, मनोज कुशवाहा, देवन मुखिया सहित अन्य शामिल थे।