चहनियां। भाजपा सरकार बिकास की नयी पटकथा लिखते हुए सभी के स्वास्थ्य सम्मान का ध्यान रखने को कटिबद्ध है। भाजपा में युवाओं का भविष्य उज्जवल है और युवाओं के भरपूर समर्थन व सहयोग से 2022 के उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी। उक्त बातें मारूफपुर में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केन्द्र की भाजपा सरकार गरीब मजलुम युवाओं के जीवन में सुधार के लिए सतत प्रयत्नशील है। वहीं भाजपा नेता अरविन्द पाण्डेय डाक्टर ने कहा कि सभी पार्टियां युवाओं को गुमराह करके सिर्फ अपना उल्लू सीधा कर रही है जबकि भाजपा युवाओं के बिकास के लिए सतत चिन्तनशील है। इससे पहले कार्यक्रम आयोजक सुधेन्दु विमल मिश्र व डाक्टर राकेश मिश्र ने माल्यार्पण करके व अंगवस्त्र देकर भाजयूमो अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से दीपक जायसवाल, अतुल सिंह रघुवंशी, सतीश गुप्ता, प्रधान पति श्रवण यादव, महेंद्र यादव, बिकास पाण्डेय, आनन्द मिश्र, कमलेश यादव, बिट्टू मिश्र, आशीष श्रीवास्तव, अमृत चौरसिया सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे। संचालन दुर्गेश पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन जयशंकर मिश्र ने किया।
Related Articles
चंदौली।केन्द्रीय मंत्री ने आक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन
Post Views: 2,450 चंदौली। सांसद/मंत्री भारी उद्योग भारत सरकार डॉ0 महेन्द्रनाथ पांडेय का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बुधवार को उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया तथा पं0 कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय चन्दौली में आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ तथा नवीन कृषि मंडी में आयोजित बृहद आशा सम्मेलन को संबोधित एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा […]
चंदौली।गरीबों की सेवा से बड़ा कोइ सेवा नहीं:केएन पांडेय
Post Views: 429 चंदौली। मैक्सवेल हास्पिटल के डायरेक्टर व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा० कृष्णा नंद पांडेय के जन्मदिन पर उनके पैतृक गांव गाहिरी में गरीबों में कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके बड़े भाई डा महेंद्र नाथ पांडेय, विनोद पांडेय व परिजनों के साथ सैकड़ों के संख्या में आए […]
चंदौली।रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Post Views: 489 चंदौली। जनपद में भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहने अपने भाईयों की कलाई को सुन्दर व रंग-बिरंगी राखियों से सजाई। भाई भी अपनी बहनो को सुन्दर उपहार दिए। बहने भाईयों के दीर्घायु होने की मंगलमय कामना की, वहीं भाई भी […]