

Related Articles
गैंगस्टर छोटा राजन को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत, जया शेट्टी हत्याकांड मामले में मिली राहत
Post Views: 537 मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को 2001 जया शेट्टी हत्याकांड में गैंगस्टर छोटा राजन (राजेंद्र सदाशिव निकालजे) को जमानत दे दी। इस साल की शुरुआत में उसे दोषी ठहराया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और पृथ्वीराज चव्हाण की अगुवाई वाली डिवीजनल […]
जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए हासिल की ये उपलब्धि
Post Views: 938 ई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शुक्रवार को ब्रिस्बेन के गाबा में शुरुआती एशेज टेस्ट के तीसरे दिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की लड़ाई का शानदार तरीके से नेतृत्व किया। जो रूट ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में एक और अर्धशतक जमाया। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में […]
MS Dhoni ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, IPL 2024 में Ruturaj Gaikwad संभालेंगे टीम की कमान
Post Views: 883 नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के लिए सीएसके ने टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंप दी है। यानी एमएस धोनी इस सीजन चेन्नई की कैप्टेंसी करते हुए नजर नहीं आएंगे। […]





जोधपुर,। राजस्थान के जोधपुर संभाग के सरहदी जिले बाड़मेर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक निजी ट्रेवल एजेंसी की बस के ट्रेलर से टक्कर में आग लग गई। आग में कईयों के झुलसने जानकारी हैं, वही प्रारंभिक तौर पर 8 लोगों के आग में जलने से मौत की जानकारी सामने आ रही है। एसपी दीपक भार्गव के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर ज़िले के पचपदरा के पास बस और ट्रक की टक्कर में अब तक कुल 8 लोगों की मौत गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने और घायलों के इलाज के लिए विशेष प्रबंधन के निर्देश दिए हैं।
मालूम हो कि हादसे के बाद बस और ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद पास में काम कर रहे मजदूरों ने कई लोगों की जान बचाई। बस में से 25 यात्रियों को निकालकर नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर बाड़मेर हाईवे पर भांडी गांव के पास एक ट्रेलर और निजी ट्रैवल बस की टक्कर हुई जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कई लोगों के जलने की जानकारी हैं वही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 2 दर्जन से अधिक लोगों को बाड़मेर के बालोतरा कस्बे के नाहटा अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भी पहुंची है। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं घायलों का बालोतरा के नाहटा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जनप्रतिनिधि पहुंचे घटना स्थल
हादसे की जानकारी मिलते ही बालोतरा और बाड़मेर कस्बे में यात्रियों की जानकारी जुटाने के लिए अफरा- तफरी भरा माहौल हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जोधपुर संभाग आयुक्त डॉ राजेश शर्मा प्रभारी मंत्री सुखराम बिश्नोई पचपदरा विधायक मदन प्रजापत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाएं संभालने में मदद की। वहीं, बस में से 25 यात्रियों को निकाल कर नाहटा अस्पताल भी भिजवाया गया।