

Related Articles
Silicon Valley Bank डूबने के बाद बदल गया दुनिया का आर्थिक परिदृश्य,अहम फैसले
Post Views: 36 नई दिल्ली। अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के डूबने का पूरे वैश्विक वित्तीय बाजार पर काफी बुरा असर हुआ है। इस कारण दुनिया के सभी शेयर बाजार में निवेशक 465 अरब डॉलर खो चुके हैं। अमेरिका में इन बैंकों के डूबने के बाद माना जा रहा है कि इसका […]
हड़ताल पर गए NMCH के जूनियर डॉक्टर, अधीक्षक बोले- फिलहाल अस्पताल में भर्ती नहीं होंगे मरीज
Post Views: 31 पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टर शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए. कोविड डेडिकेटेड अस्पताल के डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, अस्पताल में बीती शाम हुई घटना के बाद ही जूनियर डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार का फैसला […]
CBSE ने 10वीं और 12वीं रिजल्ट को लेकर जारी की डेडलाइन, अब इस दिन आएगा परिणाम
Post Views: 21 सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी करने वाला हैं । बता दें इसी क्रम में बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों, रीजनल ऑफिस और परीक्षा विभाग को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 21 जुलाई 2021 को बकरीद है। त्योहार के मद्देनजर कई स्कूलों ने 21 जुलाई को अवकाश की […]





जोधपुर,। राजस्थान के जोधपुर संभाग के सरहदी जिले बाड़मेर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक निजी ट्रेवल एजेंसी की बस के ट्रेलर से टक्कर में आग लग गई। आग में कईयों के झुलसने जानकारी हैं, वही प्रारंभिक तौर पर 8 लोगों के आग में जलने से मौत की जानकारी सामने आ रही है। एसपी दीपक भार्गव के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर ज़िले के पचपदरा के पास बस और ट्रक की टक्कर में अब तक कुल 8 लोगों की मौत गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने और घायलों के इलाज के लिए विशेष प्रबंधन के निर्देश दिए हैं।
मालूम हो कि हादसे के बाद बस और ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद पास में काम कर रहे मजदूरों ने कई लोगों की जान बचाई। बस में से 25 यात्रियों को निकालकर नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर बाड़मेर हाईवे पर भांडी गांव के पास एक ट्रेलर और निजी ट्रैवल बस की टक्कर हुई जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कई लोगों के जलने की जानकारी हैं वही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 2 दर्जन से अधिक लोगों को बाड़मेर के बालोतरा कस्बे के नाहटा अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भी पहुंची है। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं घायलों का बालोतरा के नाहटा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जनप्रतिनिधि पहुंचे घटना स्थल
हादसे की जानकारी मिलते ही बालोतरा और बाड़मेर कस्बे में यात्रियों की जानकारी जुटाने के लिए अफरा- तफरी भरा माहौल हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जोधपुर संभाग आयुक्त डॉ राजेश शर्मा प्रभारी मंत्री सुखराम बिश्नोई पचपदरा विधायक मदन प्रजापत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाएं संभालने में मदद की। वहीं, बस में से 25 यात्रियों को निकाल कर नाहटा अस्पताल भी भिजवाया गया।