नेशनल डेस्क: गुजरात में अहमदाबाद नगर निगम ने कोविड-19 टीके की अब तक खुराक नहीं लेने वाले लोगों का प्रवेश शहर के मॉल और रेस्तरां जैसे सार्वजनिक स्थलों पर रोकने के लिए ‘टीका नहीं तो प्रवेश नहीं’ नियम लागू करने को लेकर 100 टीमों का गठन किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने टीके की खुराक नहीं लेने वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें चेतावनी देने के लिए मंगलवार शाम इस अभियान की शुरुआत की थी। अधिकारी ने बताया कि टीम ने कई मॉल, होटल और रेस्तरां में पहले दिन करीब 3,000 लोगों की जांच की, जिनमें से 28 लोग ऐसे मिले जिन्होंने अब तक टीके की दूसरी खुराक या दोनों खुराक नहीं ली है। ठोस कचरा प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) विभाग के निदेशक एच जे सोलंकी ने बताया कि विभाग ने मंगलवार शाम से इस अभियान की शुरुआत की है और आने वाले दिनों में भी टीके की खुराक लेने को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।
Related Articles
Jharkhand : बहुमत साबित करने के बावजूद महागठबंधन के विधायक अभी नहीं छोड़ेंगे राजधानी
Post Views: 923 धनबाद : विधानसभा में हेमंत सरकार के बहुमत साबित करने के बावजूद महागठबंधन के विधायक अभी राजधानी नहीं छोड़ेंगे। जब तक पूरी तस्वीर साफ नहीं होगी, झामुमो-कांग्रेस-राजद विधायक राजधानी रांची में एक साथ रहेंगे। महागठबंधन के विधायकों में सेंधमारी करने की कोशिश सफल नहीं हो, इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कांग्रेस […]
दिल्ली में 18+ आयुवर्ग के लिए रोका गया टीकाकरण, सिसोदिया ने कही ये बात
Post Views: 1,182 नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि फाइजर और मॉडर्ना ने कोरोना वायरस के टीके सीधे दिल्ली सरकार को बेचने से मना कर दिया है और इन कंपनियों ने कहा है कि वे केवल केंद्र से बात करेंगी। सिसोदिया ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि दिल्ली में […]
कोरोना के बढ़ते केस पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, बोले- हर नागरिक को टीके की जरूरत
Post Views: 705 नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीका (Covid-19 Vaccine) लगाने की पैरवी करते हुए कहा कि ये देश की जरूरत है क्योंकि सुरक्षित जीवन हर नागरिक का अधिकार है. उन्होंने पार्टी की ओर से ‘स्पीकअप फॉर वैक्सीन्स फॉर ऑल’ हैशटैग से चलाए गए […]




