पटना

समस्तीपुर: आकाशवाणी चौपाल के मुखिया जी के मूर्ति का अनावरण


19वीं पुणयतिथि के अवसर पर कार्यक्रम सम्पन्न

समस्तीपुर (आससे)। आकाशवाणी पटना से प्रसारित होने वाले चौपाल के मुखिया बिहार सरकार के मैथिली अकाडमी के अध्यक्ष साहित्य सेवी गौरीकांत चौधरी की 19वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव निरपुर-मुजौना में आदमकद मूर्ति का अनावरण बुधवार को आयोजित एक समाहरोह में बिहार बिहार विधान पार्षद गुलाम गौस, नवल किशोर यादव ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, पूर्व मंत्री अशोक सिंह, आज समाचार पत्र के संपादक दीपक पाण्डेय, पत्रकार दीनानाथ सहनी, कुलभूषण, समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, अधिवक्ता रवि रंजन प्रसाद, पूर्व मुखिया उपेन्द्र पाठक, शिक्षक नेता राज किशोर प्रसाद, साधू जी, राम नरेश सिंह, नवल किशोर झा, मुखिया शिवा कांत पाठक, राजीव प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना जी, विजय नाथ झा, अध्यक्ष इंटर नेशनल इनार जी पटना के अतिरिक्त गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने मुखिया जी की व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह कार्य समाजिक स्तर पर पूर्व में ही कि जानी चाहिए थी जो नहीं हो सका। उनके पुत्र डॉक्टर लक्ष्मी कांत सजल ने पुत्र की हैसियत से कांस्य का प्रतिमा लगाकर एक उदाहरण पेश किया है। वक्ताओं ने कहा कि वह जिंदा पुरुष होता है जो अपने पूर्वजों को याद करता है।

मुखिया जी के चौपाल कार्यक्रम में अपने कमांडम टोन के कारण आवाज कि दुनियां में अपने को प्रति स्थापित किया था। वे अपने स्वभाव समाजिक सदभाव के कारण काफी लोकप्रिय थे। एक मध्य परिवार में पिता कपिलेश्वर चौधरी के घर जन्म लेकर काफी शोहरत हासिल किया था। उन्हें जन नायक कर्पूरी ठाकुर का भी छात्र होने का सौभाग्य प्राप्त था। उन्होंने दर्जनों साहित्य रचना समाज को दिया जिसके लिए वे सदा याद किए जाते रहेंगे।

आरम्भ में मुखिया जी के पुत्र वधू ममता सजल, पुत्री रेणु, पुत्र डॉक्टर सजल, रजनीकांत, मणिकांत, रतिकांत, श्रीकांत आदि ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर आगंतुको को मिथिला परम्परा के अनुसार पाग और चादर से सम्मानित किया गया। मंच का संचालन अमलेंदु पाठक ने किया।