पटना

मुजफ्फपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता


कटरा में दबोचे गये तीन अपराधियों से  सैन्य फ़ैक्ट्री निर्मित हैंड ग्रेनेड और राइफल बरामद 

मुजफ्फरपुर। जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कटरा के धनौर से तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है पकड़े गए अपराधियों के पास से एक हैंड ग्रेनेड और रायफल पुलिस ने बरामद किया है।  पकड़े गए अपराधियों की पहचान संतोष साह, फुलेश्वर सहनी एव शिवशंकर साह के रुप मे हुई है।  बताया जाता है कि यह हैंड ग्रेनेड सैन्य फैक्ट्री से निर्मित जैसा है।

पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कटरा के धनौर में कुछ अपराधी जुटे हैं। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की सजिश रच रहें है। इसके बाद एसएसपी जयंतकांत के निर्देश पर डीएसपी ईस्ट मनोज पांडेय, कटरा थाने की पुलिस व पुलिस की विशेष टीम धनौर में छापेमारी की। जहां से एक अपराधी को पकड़ा गया। उसकी तलाशी ली गई। पुलिस को हथियार मिले। लेकिन, हैंड ग्रेनेड नहीं मिला।

इसके बाद उसके निशानेदही पर पुन: पुलिस उसी इलाके में छापेमारी की। यहां से भी एक की गिरफ्तारी हुई। लेकिन, हैंडग्रेनेड नहीं बरामद कर सकी। इसके बाद टीम ने फिर से अपने खुफिया तंत्र को टटोला। इसके बाद दोनों पकड़े गए युवकों के साथ सख्ती से पूछताछ की।

इसके बाद धनौर से तीसरे अपराधी को पकड़ा गया। इसके घर की तलाशी ली गई। इस दौरान घर में छिपाकर रखा गया एक हैंडग्रेनेड बरामद गया। फिलहाल तीनों की निशानेदही पर मुजफ्फरपुर और इससे सटे कई जिलों में पुलिस की टीम छापेमारी में जुटी है।