

Related Articles
चक्रवात ताउते: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा की
Post Views: 15 मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के मद्देनजर मुंबई, ठाणे और अन्य तटीय इलाकों में स्थिति की समीक्षा की। आधिकारिक बयान के अनुसार, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ जिले के तटीय इलाकों के 12,420 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें रायगढ़ के 8,380, रत्नागिरि के 3,896 […]
‘कर्मचारी किसी जगह पर ट्रांसफर के लिए नहीं दे सकते जोर, ‘- सुप्रीम कोर्ट
Post Views: 22 सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा है कि कोई कर्मचारी (Employee) किसी स्थान विशेष पर तबादला (Transfer) करने के लिए जोर नहीं दे सकता है. कोर्ट ने कहा कि नियोक्ता (Employer) अपनी जरूरतों के हिसाब से कर्मचारियों का ट्रांसफर करने का अधिकार रखता है. शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) […]
मैक्स अस्पताल ने नए मरीज भर्ती नहीं करने का आदेश लिया वापस, कहा- ऑक्सीजन की इमरजेंसी सप्लाई मिली
Post Views: 18 दिल्ली के मैक्स अस्पताल ने आज ट्वीट करके ऑक्सीजन की सप्लाई स्थिर नहीं होने तक नए मरीज भर्ती नहीं करने की बात कही. लेकिन अस्पताल ने जल्द ही अपना आदेश वापस ले लिया और कहा कि उसे ऑक्सीजन की इमरजेंसी सप्लाई मिली है. नई दिल्ली: दिल्ली के मैक्स अस्पताल ने आज कहा कि […]





दिल्ली, । भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है, लेकिन उससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय युवा आलराउंडर इस वनडे सीरीज के पहले कोविड पाजिटिव पाए गए हैं। पाजिटिव पाए जाने के बाद अब उनका साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना मुश्किल लग रहा है। वाशिंगटन सुंदर लगभग पिछले 10 महीने से इंजरी के वजह से क्रिकेट से दूर थे, लेकिन एक बार फिर से वो नहीं खेल पाएंगे। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। अब सुंदर की जगह साउथ अफ्रीका दौरे के लिए जयंत यादव को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
वाशिंगटन सुंदर लगभग 10 महीने पहले इंजर्ड हो गए थे और अब फिट होने के बाद उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की थी। वहीं भारतीय टीम में वापसी से पहले उन्होंने विजय हजारे ट्राफी टूर्नामेंट में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया था। इस टूर्नामेंट में उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद उनकी भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई थी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें तीन वनडे मैच खेलने थे। 22 साल के सुंदर ने भारत के लिए अब तक सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला है। इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। वहीं उन्होंने इस मैच में गेंदबाजी की थी और 65 रन देकर एक विकेट लिए थे।