

Related Articles
रामचरितमानस विवाद : स्वामी परमहंस के खिलाफ जीरो FIR दर्ज,
Post Views: 12 भागलपुर। रामचरित मानस से जुड़े विवाद में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान पर जगतगुरु स्वामी परमहंस महाराज की तरफ से जीभ काटने की टिपणी पर न्यायालय में नालिसी केस दायर किया गया है। औद्यौगिक थानाक्षेत्र के गोपालपुर बहादुरपुर निवासी जगदीश पासवान ने केस में आरोप लगाया है कि परमहंस महाराज का […]
IPL 2022: आइपीएल के बेस्ट आलराउंडर रहे शेन वाटसन को दिल्ली कैपिटल्स ने दी यह बड़ी जिम्मेदारी
Post Views: 12 नई दिल्ली, । आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन ने मंगलवार को पुष्टि की कि वो इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए सहायक कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होंगे। वाटसन ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और कहा कि वह आइपीएल 2022 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ […]
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्रकरण में आज नहीं हो सकी बहुप्रतीक्षित सुनवाई, अब पांच तथा 15 की तारीख तय
Post Views: 7 मथुरा, । भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में मामला सुलझने के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में उनके जन्मस्थान के मामले में कोर्ट में दायर वादों पर सुनवाई चल रही है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थली से सटी शाही मस्जिद ईदगाह को हटाने की मांग की जा रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान […]





दिल्ली, । भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है, लेकिन उससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय युवा आलराउंडर इस वनडे सीरीज के पहले कोविड पाजिटिव पाए गए हैं। पाजिटिव पाए जाने के बाद अब उनका साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना मुश्किल लग रहा है। वाशिंगटन सुंदर लगभग पिछले 10 महीने से इंजरी के वजह से क्रिकेट से दूर थे, लेकिन एक बार फिर से वो नहीं खेल पाएंगे। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। अब सुंदर की जगह साउथ अफ्रीका दौरे के लिए जयंत यादव को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
वाशिंगटन सुंदर लगभग 10 महीने पहले इंजर्ड हो गए थे और अब फिट होने के बाद उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की थी। वहीं भारतीय टीम में वापसी से पहले उन्होंने विजय हजारे ट्राफी टूर्नामेंट में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया था। इस टूर्नामेंट में उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद उनकी भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई थी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें तीन वनडे मैच खेलने थे। 22 साल के सुंदर ने भारत के लिए अब तक सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला है। इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। वहीं उन्होंने इस मैच में गेंदबाजी की थी और 65 रन देकर एक विकेट लिए थे।