Latest News मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के सरोगेसी से मां बनने पर तसलीमा नसरीन ने उठाया सवाल,


नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ये बता कर सबको चौंका दिया कि वो सरोगेसी के जरिए मां बन गईं हैं। अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने प्राइवेसी की भी गुजारिश की, पर देश में हंगामा मचना तो तय था। और हुआ भी ऐसा ही, लेखिका तसलीमा नसरीन ने इसे लेकर अब कुए ट्वीट किए हैं। तसलीमा ने अपने ट्वीट में सरोगेसी से होने वाले बच्चों को ‘रेडीमेड बेबी’ कहा है।

सरोगेसी के जरिए प्रियंका बनी मां

प्रियंका चोपड़ा पहली नहीं हैं जिन्हें सरोगेसी के जरिए मां बनने का सुख मिला हो, पर कुछ लोग इस तरह से संतान प्राप्ति पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल सरोगेसी को उन कपल्स के लिए वरदान माना गया है जिन्हें किसी तरह की कोई स्वास्थ्य समस्या हो। ऐसे में मीडिया में खबर आई कि प्रियंका चोपड़ा के साथ कोई हेल्थ प्रैब्लम नहीं थी, फिर भी उन्होंने मां बनने के लिए इस माध्यम को चुना। अब दिग्गज राइटर तसलीमा नसरीन ने लिखा, ‘ऐसी मां क्या महसूस करती होगी जब उसे सरोगेसी के जरिए उसका रेडीमेड बच्चा मिलता है?’