वाराणसी : ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे पांच की मौत
विंध्याचलसे दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा
वाराणसी (का.प्र.)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव के सामने सोमवार को प्रात: छ बजे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे (एनएच-19) के ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने विंध्याचल दर्शन कर वापस लौटते समय स्कॉर्पियो रोककर सेल्फी ले रहे आठ लोगों को को रौदा ।पांच दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गयी जब कि तीन की हालत गंभीर है।घायलों को पुलिस एंबुलेंस की सहायता से बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। जानकारी के अनुसार शिवपुर थाना क्षेत्र के निखिल यादव उर्फ गोलू (32वर्ष) अपने सात अन्य दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से रविवार नवरात्रि अष्टमी के रात विंध्याचल (मिर्जापुर) दर्शन करने गये थे, स्कॉर्पियो में निखिल के साथ प्रदीप सिंह (35वर्ष) पुत्र योगेंद्र सिंह, आनंद यादव (26वर्ष) पुत्र वनवासी यादव निवासी चमाव शिवपुर, आलोक मिश्रा (27वर्ष) पुत्र अजय मिश्रा निवासी शिवपुर, विध्वंश यादव (30वर्ष) , सावन यादव (26वर्ष ) पुत्र संजय यादव निवासी मुंगेर (बिहार), किशन यादव (35वर्ष) पुत्र पारस यादव निवासी चमाव शिवपुर, राजकुमार यादव (36वर्ष) पुत्र शिव शंकर यादव निवासी लोहता सभी दोस्त दर्शन कर वापस वाराणसी की तरफ अपने घर लौट रहे थे, किसी कारणवश मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर स्थित नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो खड़ा करके जैसे ही बाहर निकले, प्रयागराज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशन और आनंद लगभग 10 फीट ऊपर उडक़र ओवर ब्रिज से नीचे सर्विस लेन पर जा गिरे। इस घटना में आनंद, प्रदीप, आलोक और विध्वंश की मौके पर ही मौत हो गती। जबकि निखिल, किशन सावन और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।जहां उपचार के दौरान किशन की भी मौत हो गयी ।हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गयी।सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया हाईवे पर लाशें बिखर गयी। एक शख्स कार से उछलकर ओवरब्रिज से नीचे गिर गया।पुलिस के मुताबिक, ट्रक भी प्रयागराज से वाराणसी की तरफ आ रहा था। उसमें सेब लदा था। ट्रक की स्पीड 80 से 90 किमी के बीच थी। यही वजह है कि ओवरब्रिज पर अचानक स्कॉर्पियो खड़ी देखकर ड्राइवर ट्रक संभाल नहीं पाया। पीछे से स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी।इससे स्कॉर्पियो करीब 30-40 मीटर तक आगे घिसटती चली गयी।सभी आठ दोस्त भी गाड़ी के आसपास खड़े थे। ट्रक उनमें से चार दोस्तों को रौंदता निकल गया, जबकि बाकी चार दोस्त भी ट्रक की चपेट में आ गये।हादसे के बाद करीब दो सौ मीटर दूर ड्राइवर ट्रक छोडक़र भाग गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ड्राइवर को ट्रेस करने में जुटी है। जांच में स्कॉर्पियो के अंदर प्रसाद के डिब्बे, नारियल और चुनरी मिली।हादसे के बाद क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को हाईवे से हटाया गया।
मुख्यमंत्रीने जताया शोक ,घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
लखनऊ (आससे.)। प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तडक़े तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। इस हृदयविदारक घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता पहुंचाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
संबंधित समाचार
अथलीटोंने लगाया पदकों का छक्का
42 मिनट पहले
दानापुर-सगुना मोड़ पर प्राइम स्क्वायरका भूमि पूजन
1 सप्ताह पहले
टिप्पणियाँ (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।