मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
आज हिन्दी दैनिक

नौकरी छूटनेपर पीएफ निकासीका इंतजार खत्म

लेखक: AJVARANASI · · 5 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
नौकरी छूटनेपर पीएफ निकासीका इंतजार खत्म

नयी दिल्ली (आससे)। देश के संगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों वेतनभोगी कर्मचारियों और नौकरी छूटने का सामना कर रहे कामगारों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नियमों में बड़ा और राहत भरा बदलाव किया है। केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक में भविष्य निधि (पीएफ) की पूर्ण निकासी, खातों में अनिवार्य न्यूनतम बैलेंस और रिटायरमेंट के बाद किस्तों में निकासी से जुड़े अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गयी है। इस नीतिगत फैसले से उन कर्मचारियों को फौरी राहत मिलेगी जो रोजगार संकट या आपातकालीन वित्तीय जरूरतों के समय अपनी ही जमा पूंजी के लिए लंबे समय तक इंतजार करने को मजबूर थे। ईपीएफओ ने नौकरी छूटने की स्थिति में भविष्य निधि का पूरा पैसा निकालने की प्रतीक्षा अवधि (वेटिंग पीरियड) को घटाकर फिर से दो महीने कर दिया है। कर्मचारियों के लिए सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान की यह नयी व्यवस्था करीब दो महीने में लागू होने की उम्मीद है। इसके लिए सबसे पहले कर्मचारी भविष्य निधि योजना में आवश्यक वैधानिक संशोधन किये जायेंगे।

नियमों में कानूनी संशोधन की प्रक्रिया पूरी होते ही अंशधारकों के लिए यह डिजिटल क्लेम सुविधा ईपीएफओ के पोर्टल पर सक्रिय कर दी जायेगी।

टिप्पणियाँ (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।