पटना

राज्यपाल ने गांधी मैदान में किया ध्वजारोहण


बिहार में भ्रष्टाचार पर हो रही सख्त काररवाई : फागू चौहान

(निज प्रतिनिधि)

पटना। ७३वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनो उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी समेत सासद मंत्री और विधायक के अलावे पुलिस महकमे के आलाधिकारी मौजूद थे। राज्यपाल ने कहा कि सूबे में कानून का राज्य स्थापित हुआ है तथा भ्रष्ट आचरण वाले और आय से अधिक सम्पति अर्जित करने वालो लोक सेवको और माफियो के खिलाफ कारवाई की जा रही है। हरेक क्षेत्र मे विकास हो रहा है। इससे पहले राज्यपाल फागू चौहान ने विभिन्न टुकडियो का सलामी लिया और खुली जीप पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान ने घ्वजारोहण के उपरांत राज्यपाल ने बिहारवासियो को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार हरेक क्षेत्र मे आगे बढ रहा है। सडको का जान बिछ गया गया प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से पांच से छह घंटे मे राजधानी पहुच सक ते है। पुल और पुलिया के आधारभूत संरचना का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होने कहा कि राज्य मे कानून का राज स्थापित हुआ है। भ्रष्ट आचरण और आय से अधिक सम्पति अर्जित करने वाले लोक सेवको और माफियो के खिलाफ कारवाई हो रही है।

राज्यपाल ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने मेडिकल क्षेत्र में आधारभूत संरचना को विकसित किया है। प्रदेश मे छह करोड लोगो को टीका की पहली डोज लगा दी गयी है। ४.६४ करोड लोगो को टीका की दूसरी डोज दे दी गयी है। १५ से १८ आयु वर्ग के किशोरो को अब तब ३७ लाख टीका लगाया जा चुका है। तीसरी लहर मे होम आइसोलेशन मे लोगो को डाक्टरी परामर्श की व्यापक व्यवस्था सरकार ने की है। प्रखंड, अनुमंडल जिला और मेडिकल कॉलेजो मे आक्सीजन युक्त बेड के अलावा डेडिकेटेट कोविड केयर सेटर बनाया गया है।

उन्होने कहा कि सरकार के सात निश्चय योजना और मद्य निषेध से सामाजिक बदलाव आया है। बिहार मे सात निश्चय योजना के तहत हर घट नल का जल पक्की गली-नाली और हर गांव को बिजली पहुुचा दी गयी है। शौचालय का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो जायेगा। राज्यपाल ने कहा कि वर्ष २००५-६ में मात्र ७०० मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ था जो अब ६६६०मेगावाट है। हरेक खेत को पानी के लिए सर्वेक्षण करा लिया गया है। डीपीआर तैयार कर लिया गया है। बिहार में स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने मे देश का अव्वल प्रदेश बन गया है। बिहार मे चार लाख घरो मे स्मार्ट प्री पेड मीटर लगा दिया गया है।

गंगा नमामि परियोजना के तहत राजगीर और गया तक गंगा जल पहुचाने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होने कहा कि बिहार मे ८५ प्रतिशत आबादी गांवो मे रहती है। ७६ प्रतिशत लोग कृषि पर आश्रित है। किसानो को समर्थन मूल्य दिलाने के लिए पैक्सो के माध्यम से धान गेहू क्रय किया जा रहा है। चालू वर्ष में ४५ लाख एमटी धान क्रय का लक्ष्य है और अबतक २७.३६ लाख एमटी क्रय हो चुका है।

उन्होने बताया कि बीते साल समर्थन मूल्य पर ३५.५९ लाख एमटी धान क्रय किया गया था। किसानो की आय बढाने के लिए मक्का और गन्ना क्षेत्र में उद्योग का अवसर दिया गया है। इथनाल उत्पादन के लिए प्रदेश मे अब तक १५१ इकाई का प्रस्ताव आया है। जिसमें ७० प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है। उद्योग और निवेश की नई नीति सरकार ने बनाई है। सरकार शराबबंदी कानून के साथ समाज सुधान  अभियान चला रही है।