चंदौली

चंदौली।मौनी अमावस्या की तैयारियों का सीओ ने लिया जायजा


चहनियां। मौनी अमावस्या माघ मेला की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था के बाबत सकलडीहा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने गुरूवार को बलुआ घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा ब्यवस्था व अन्य बिन्दुओं का निरीक्षण किया। वही गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल से स्नान व मेले के भीड़ और अन्य ब्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मौनी अमावस्या माघ मेला। इस बार आगामी 1 फरवरी मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पश्चिम वाहिनी गंगा घाट बलुआ में गंगा नदी में आस्था की डूबकी लगाते है। एक दिन पूर्व ही आस्थावानों की भीड़ बलुआ में जुटनी शुरू हो जाती है। ये लोग स्कूलों, कालेजों व घाट पर बने रैन बसेरा में आकर रुकते है। मौनी अमावस्या पर अधिकारियों की होने वाली बैठक के पूर्व ही क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बलुआ घाट का निरीक्षण करके गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल से स्नान, भीड़ और अन्य ब्यवस्थाओं आदि के बारे में जानकारी ली। जानकारी देते हुए दीपक जायसवाल ने बताया कि गंगा में बैरिकेटिंग, लाइटिंग, अस्थायी शौचालय, खोया पाया सूचना केंद्र आदि की व्यवस्था किया जाना अत्यंत आवश्यक है। वहीं सुरक्षा के मद्देजनर एसओ बलुआ मिथिलेश तिवारी से जानकारी लेते हुए तैयारी कार्य में गति तेज करने पर जोर दिया।