चंदौली। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले गोरारी गांव में किसानों ने पंचायत की। इस दौरान जनपद में पहले ही दिन से ही गेहूं खरीद को लेकर क्रय केंद्र संचालकों के मनमानी के चलते किसानों को हो रही परेशानी पर चर्चा किया गया। इस दौरान यूनियन के प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार भी खरीदारी आफलाइन ही हो रही है। कई केंद्रों पर यूनियन के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। कई केंद्रों पर क्रय केंद्र अधिकारी अनुपस्थि पाए गए या केंद्र अधिकारी समय से केंद्र को खोल नहीं रहे। ऐसी हीलाहवाली से किसान टोकन के लिए परेशान है। इस बात को लेकर यूनियन ने पंचायत की। उन्होंने कहा कि अगर इस अव्यवस्थता को तुरन्त नहीं सुधार किया गया तो जिले के किसान जिला मुख्यालय पर धरना देने के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि शासन-प्रशासन धान की तरह इस बार अगर कोई हीलाहवाली करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडल सचिव विभूति नारायण तिवारी ने कहा कि संगठन किसानों के साथ है। जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि इस बार गेहूं खरीद में कोई हीला.हवाली की गई तो किसानों के ट्रैक्टर तैयार है। किसान जिला युवा उपाध्यक्ष रंकज सिंह ने कहा कि जिले का किसान अपनी सुविधानुसार अपनी फसल को कही भी बेच सकता है। अगर किसानों को परेशान किया गया तो किसान धरने के लिए मजबूर होंगे। तहसील अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। अधिकारी किसानों का सम्मानपूर्वक केंद्र पर स्वागत करें। साथ ही ग्राम गोरारी संगठन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से ग्राम संगठन अध्यक्ष रामसुधार प्रजापति चुने गए। पंचायत में गोरारी से लगे गांव हथियानी, मठपुरवां, पैतुआ, नेगुरा, प्रतापपुर बरांव, भोड़सर, पिपरी, धरहरा आदि आदि गांव के लालमन चौहान, छोटे लाल चौहान मोछू, राजेश सिंह, नरसिंह बहादुर, कन्हैया यादव, रामनिवास सिंह, खिचडू चौहान, बिरंजी देवी, तेतरा देवी, कमला देवी आदि आदि उपस्थित रहे। संचालन राम अवतार सिंह ने किया।
Related Articles
चंदौली। गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान
Post Views: 216 चहनियां। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन लखनऊ के तत्वधान में बलुआ पतित पावनी पश्चिम वाहिनी मोक्षदायिनी मां गंगा घाट पर स्वच्छ जल, स्वच्छ मनुष्य कार्यक्रम परियोजना का अमृत महोत्सव मनाया गया। जिसमे घाट के चारो तरफ साफ सफाई किया गया। मुख्य विकास अधिकारी जिला गंगा समिति नोडल जनपद चंदौली के कुशल नेतृत्व एवम […]
चंदौली।डूबे वृद्घ को तलाशने नदी में उतरे पूर्व विधायक
Post Views: 816 चंदौली। जनपद के धीना थाना क्षेत्र स्थित अगहर वीर बहुरिया नदी की धारा में डूब गये इंद्रदेव यादव नामक 62 वर्षीय वृद्घ की गुरुवार को नदी में तलाश के दौरान पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के किये गये प्रयास की लोगों ने काफी सराहना की है। बताया जाता है कि क्षेत्र के […]
चंदौली।सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण जरुरी:अखिलेश
Post Views: 609 चहनियां। बृजनन्दनी कॉन्वेंट स्कूल चहनियां में बुधवार को नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। बच्चों ने शक्ति रूप में एवं रामलीला की आकर्षक झाँकी प्रस्तुत किया। मंच पर जब बच्चे शक्ति के नौ रूप में आए तो पूरा परिसर तालियों […]