

Related Articles
झांसी-खजुराहो हाईवे पर भीषण हादसा: बागेश्वर धाम जाते समय ऑटो की ट्रक में जोरदार टक्कर, UP के सात लोगों की मौत
Post Views: 636 कानपुर। छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए ऑटो में बैठकर जा रहे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑटो हाईवे पर ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हो गए हैं। हादसा झांसी खजुराहो हाईवे […]
चिराग पासवान का झारखंड में भी 100 स्ट्राइक रेट, NDA तो हार गई
Post Views: 1,632 चतरा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी का झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Seat Result 2024) में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट रहा। ऐसा ही कुछ प्रदर्शन बीते लोकसभा चुनाव में भी था। लोकसभा चुनाव में चिराग की पार्टी ने बिहार की 5 सीटों […]
गुजरात : तीन दिवसीय कांग्रेस चिंतन शिविर में राहुल आमंत्रित
Post Views: 873 गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को नवंबर में राज्य में होने वाले तीन दिवसीय चिंतन शिविर में आमंत्रित किया है।इस बैठक में अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के संबंध में योजना तैयार की जाएगी। गुजरात कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को नई […]




गलुरू (एएनआई)। कर्नाटक के दौरे पर गए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बेंगलुरू से फोरेंसिक साइंस लैब का वर्चुअल रूप में उद्धाटन किया। इस मौके पर उन्होंने न्रूपाटूंगा यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखी। साथ ही उन्होंने स्मार्ट ई-बीट (इलेक्ट्रानिक बीट) ऐप भी लान्च किया। ये ऐप कर्नाटक पुलिस के लिए बनाया गया है।इस मौके पर उन्होंने कहाि क पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार उच्च शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है। उनका कहना था कि बीते 75 साल की यात्रा में देश ने बहुत सी मंजिलें पार की हैं और हम आज यहां खड़े हैं।
बता दें कि अमित शाह सोमवाद देर रात कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे थे। एक माह के दौरान उनका ये राज्य का दूसरा दौरा है। कर्नाटक में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके इस दौरे को बेहद खास माना जा रहा है। ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि वहां पर भाजपा के विधायकों में कुछ असंतोष भी चल रहा है। ये असंतोष कैबिनेट विस्तार को लेकर है, जो अब तक नहीं हुआ है।
कुछ विधायकों का मानना है कि सरकार में नए चेहरों को जगह दी जानी चाहिए। वहीं इस दौरे के दौरान ही केंद्रीय मंत्री राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ चर्चा भी कर सकते हैं।