Latest News आगरा लखनऊ

Agra Fort: दुश्मनाें से सालों तक लेती रही लोहा, अब उसी विश्व धरोहर की दरक रहीं दीवारें


आगरा, । ताजनगरी में विश्व धरोहर आगरा किला की दीवारें दरक रही हैं। कहीं से दीवार के पत्थर निकल रहे हैं तो कहीं से लाखौरी ईंटें निकल रही हैं। सुरक्षा दीवार के ऊपर बने कई कंगूरे टूट गए हैं। दीवार पर झाड़ियां व पौधे उग आए हैं। स्मारक की उचित देखरेख नहीं होने से बुरा हाल हो रहा है।

 

यूनेस्को द्वारा आगरा किला को वर्ष 1983 में विश्व धरोहर घोषित किया गया था। आगरा किला की दीवार बाहर से यमुना किनारा व अमर सिंह गेट की तरफ तो काफी हद तक सही है। अमर सिंह गेट से दिल्ली गेट होते हुए हाथी गेट (हाथीघाट) की ओर बढ़ने पर आगरा किला की दीवार से कई जगह से पत्थर निकले हुए हैं। इससे स्मारक की छवि खराब होती है। यहां कई कंगूरे भी टूटे हुए हैं। यहां नाली से पानी आने से दीवार पर काई जम गई है। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के समक्ष विश्व धरोहर की छवि खराब होती है।

 

 

किले की दीवारों पर इस तरह पेड़ उग आए हैं। 

 

अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल ने बताया कि अमर सिंह गेट से लेकर दिल्ली गेट तक की किले की बाहरी दीवार का संरक्षण कार्य हमारी प्राथमिकता में है। इस वित्तीय वर्ष में कई चरणों में किले की दीवार का संरक्षण कार्य किया जाएगा।