News TOP STORIES उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ नयी दिल्ली महाराष्ट्र लखनऊ

विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही खरगे ने BJP को लेकर की भविष्यवाणी


नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। आज (9 अक्टूबर) चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव की तारीखों की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है।

कांग्रेस सामाजिक न्याय की गारंटी देती है: मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोक कल्याण, सामाजिक न्याय और प्रगतिशील और विकास की गारंटी देती है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,” 5 राज्यों में चुनावों की घोषणा के साथ ही बीजेपी और उसके सहयोगियों की विदाई की भी घोषणा हो गई है।”

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ लोगों के बीच जाएगी।” उन्होंने कहा, “लोक कल्याण, सामाजिक न्याय और प्रगतिशील विकास कांग्रेस पार्टी की गारंटी है।”

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होंगे मतदान

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होगा। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होंगे। मिजोरम में भी 7 नवंबर को होगा चुनाव। वहीं, तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर होगा चुनाव। 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

 

पांच राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार जेपी नड्डा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। पांच राज्यों में भाजपा सरकार बनाएगी।