Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Anant Radhika Wedding : शादी के बंधन में बंधेंगे अनंत और राधिका जानिए पल-पल का लेटेस्ट अपडेट


नई दिल्ली। देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding) आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। देश-विदेश से इस शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना लगा हुआ है। इस बीच हम आपको अनंत और राधिका की वेडिंग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट और पल-पल की लेटेस्ट जानकारी भी आपके तक पहुंचाएंगे।

12 जुलाई यानी आज के दिन अनंत और राधिका के लिए बेहद खास रहने वाला है। सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब ये कपल अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहा है। बांद्रा कुर्ला स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में भारतीय थीम के आधार पर ये विवाह होने वाला है। बतौर विदेशी गेस्ट कदार्शियन सिस्टर्स और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास मुंबई पहुंच चुके हैं। जबकि शाम तक हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स भी इस शादी की रौनक को बढ़ाएंगे।

 

12 Jul 20242:02:54 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: साउथ सुपरस्टार यश भी पहुंचे मुंबई

केजीएफ (KGF) फिल्म से फैंस का दिल जीतने वाले साउथ सुपरस्टार यश मुंबई पहुंच गए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में वह रौनक बढ़ाएंगे।

12 Jul 20241:53:05 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: अनंत की शादी के लिए मुंबई पहुंचा ये हॉलीवुड सिंगर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना लगा हुआ है। इस कड़ी में काम डाउन सॉन्ग और हॉलीवुड के सिंगर रेमा मुंबई पहुंच चुके हैं।

12 Jul 20241:47:47 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: क्या है अनंत और रधिका की शादी टाइमिंग

मुंबई के कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज होनी है। इनकी शादी की रस्मों की रस्मों की टाइमिंग दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगी। पूरी खबर यहां पढे़ें

12 Jul 20241:44:02 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: अनंत-राधिका की शादी में मेहमान बन पहुंचे जॉन सीना

डब्लूडब्लूई (WWE) रेसलर और हॉलीवुड सुपरस्टार जॉन सीना मुंबई पहुंच गए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बतौर मेहमान शामिल होने के लिए वह भारत आए हैं।