Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra का आज है 15वां दिन, राहुल गांधी ने बापू के लगाए पेड़ पर पुष्प अर्पित कर शुरू किया मार्च


नई दिल्ली, । कांग्रेस इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर है। गुरुवार को इस यात्रा का 15वां दिन है। कांग्रेस की यह यात्रा अभी केरल से होकर गुजर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एर्नाकुलम में प्रवेश कर चुकी है। परम्बयम जुमा मस्जिद से राहुल गांधी समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यहां से पैदल मार्च निकाला है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने यूसी कॉलेज (UC College) अलुवा में 1925 में महात्मा गांधी (बापू) द्वारा लगाए गए आम के पेड़ पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान राहुल गांधी ने लक्षद्वीप से अतिथि यात्रियों द्वारा लाया गया एक पौधा भी लगाया।

कांग्रेस की इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं। बुधवार को राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी इस यात्रा से जुड़े हुए थे।

jagran

7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा गुरुवार को कोच्चि पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

देश के इन हिस्सों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों केरल में है। कांग्रेस की यह यात्रा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब होते हुए कश्मीर तक जाएगी। राहुल की यह यात्रा करीब 3570 किलोमीटर की है।

भाजपा के निशाने पर हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के चलते भाजपा के तीखे हमले के घेरे में आ गए हैं। भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तुष्टिकरण की राजनीति और का भी आरोप लगाया है। हाल ही कांग्रेस ने आरएसएस की ड्रेस (हाफ पैंट) को जलते हुए दिखाया था। इसके बाद से ही भाजपा ने कांग्रेस पर कई तरह के आरोप लगाए थे।