News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

Bihar : केंद्रीय मंत्री ने लालू यादव पर साधा निशाना


पटना, : Latest Bihar Live News Updates in Hindi : बिहार पॉलिटिक्स, मेडिकल, क्राइम, एजुकेशन, बिजनेस, वायरल वीडियो, मनोरंजन, मौसम, खेती-किसानी, भोजपुरी सिनेमा और परिवहन व ट्रेन से जुड़ीं सभी खबरें यहां पढ़ें सिर्फ एक क्लिक में…

16 Sept 20231:28:29 PM

सावन में मटन खाते हैं लालू : रामकृपाल यादव

केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि परिवारवाद वालों के घमंडिया गठबंधन ने केवल सनातन धर्म को गालियां देने का काम किया है। सनातन को बदनाम करने का काम किया है। लेकिन 2024 में मोदी की लहर में ये खत्म हो जाएंगे। लालू पर निशाना साधते हुए कि वे सावन में मटन खाते हैं। वहीं, इनके नेता रामचरितमानस को साइनाइड कहकर सनातन को बदनाम कर रहे हैं।

16 Sept 20231:00:13 PM

रामचरितमानस के मुद्दे पर मंच से बोले भाजपा नेता

राज्यसभा संसाद शम्भू शरण और राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि रामचरितमानस (Ramcharitmanas Row) को कलंकित करने वाले लोगों को उखड़ फेंकना है। सबसे योग्य बिहार के लिए विकास नहीं हो रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे भी सभा में पहुंच गए हैं।

16 Sept 202312:54:43 PM

झंझारपुर के छह विधानसभा क्षेत्र

झंझारपुर में छह विधानसभा क्षेत्र खजौली, बाबूबरही, राजनगर, झंझारपुर, फूलपरास, लौकहा हैं। मिथिला की राजनीति का यह प्रमुख केंद्र रहा है। बेरोजगारी, पलायन और पिछड़ापन आज भी झंझारपुर का पर्याय हैं।

16 Sept 202312:53:35 PM

झंझारपुर को जिला बनाने की उठती रही है मांग

कोसी-कमला की गोद में अपेक्षा-उपेक्षा के बीच झूलते झंझारपुर की किस्मत वहीं की वहीं है। अहम यह है कि क्षेत्र की जनता ने एक मौका भाजपा को देकर भी देख लिया, लेकिन छह विधानसभा वाले संसदीय क्षेत्र की सूरत नहीं बदली है। यहां के लोग इसे जिला बनाने की मांग उठाते रहे हैं।

16 Sept 202312:43:23 PM

दो और भाजपा नेता पहुंचे, जीवेश मिश्रा ने दिया भाषण

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह भी सभा में शामिल होने पहुंचे हैं। जाले विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने लोगों को संबोधित किया। इसके बाद विधायक मुरारी मोहन झा और पूर्व मंत्री जनक ने भी भाषण दिया है।

16 Sept 202312:39:20 PM

भाजपा के ये नेता पहुंचे

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नन्द किशोर यादव, आरसीपी सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, दरभंगा विधायक संजय सरावगी, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत कई नेता पहुंच चुके हैं। Amit Shah Bihar Visit

16 Sept 202312:35:01 PM

मधुबनी : जुटने लगे भाजपा के बड़े नेता

मधुबनी के झंझारपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा के लिए भाजपा के बड़े नेता जुटने लगे हैं। उनका भाषण भी शुरू हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा कर रहे हैं। संचालन राजनगर विधायक रामप्रीत पासवान कर रहे हैं। सभा को सुनने के लिए लोगों की भीड़ भी पहुंची हुई है। Amit Shah Bihar Visit

16 Sept 202312:21:50 PM

बिहार दौरे से पहले अमित शाह ने बोला हमला

अमित शाह ने अपने बिहार दौरे से पहले प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर कहा कि ज्ञान और परिश्रम की भूमि बिहार में आज हर जगह सिर्फ जंगलराज है। प्रदेश में बेहतर विकास और सुरक्षा केवल भाजपा सरकार से ही संभव है। कल बिहार के प्रवास पर मिथिलांचल के झंझारपुर लोकसभा में जनसभा को संबोधित करूंगा। Amit Shah Bihar Visit

16 Sept 202311:47:55 AM

झंझारपुर में डेढ़ बजे होगी अमित शाह की जनसभा

झंझारपुर में गृह मंत्री अमित शाह 1.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह यहां करीब एक घंटे तक रहेंगे। वे 3.30 बजे जोगबनी पहुंचेंगे। यहां भी लगभग घंटेभर का कार्यक्रम है। इसके बाद वह वहां से हेलिकॉप्टर से दरभंगा एयरपोर्ट आएंगे। शाम पांच बजे के आसपास दरभंगा से वापसी का कार्यक्रम है। Amit Shah Bihar Visit

16 Sept 202311:41:53 AM

चार घंटे तक बिहार में रहेंगे गृह मंत्री

अमित शाह शनिवार को विशेष विमान से 11.30 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। झंझारपुर के ललित-कर्पूरी मैदान में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जोगबनी में नवनिर्मित केंद्रीय सरकारी भवनों का उद्घाटन करने जाएंगे। बथनाहा एसएसबी के भवनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। शाह लगभग चार घंटे बिहार में रहेंगे। Amit Shah Bihar Visit

16 Sept 202311:36:53 AM

औरंगाबाद : बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

मदनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर मोड़ के पास जीटी रोड शनिवार को बाइक की चपेट में आकर 70 वर्षीय महिला लकेशरी देवी की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। महिला मंझौलिया गांव के शालिग्राम यादव की पत्नी बताई जाती है। सड़क जाम से जीटी रोड के दोनों लेन पर वाहनों की कतार लगी है। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202311:13:53 AM

बेगूसराय : संदिग्ध हालत में मिला नव विवाहिता का शव

एफसीआई सहायक थाना क्षेत्र में एक नव विवाहिता का शव उसके ससुराल से संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है। महिला की पहचान बीहट सुदी स्थान मोहल्ला निवासी सुजीत कुमार की पत्नी रूमा कुमारी के रूप में हुई है। इस मामले में मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका के पति प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर आत्महत्या की बात कह रहे हैं। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202311:12:50 AM

बेगूसराय : ट्रेन से गिरकर घायल युवक की मौत

बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड पर बछवाड़ा स्टेशन के समीप शुक्रवार को ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक की शनिवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार, वह पूर्णिया जिले के निपनिया गांव स्थित नया बगवा टोला निवासी गुलचंद उरांव का पुत्र बीरबल कुमार था। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202311:11:54 AM

बक्सर : युवक की हत्या

शुक्रवार रात स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र के महरौरा गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। देर शाम को युवक घर से खाना खाकर पोखरा के समीप सोने के लिए गया था। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि युवक की हत्या कैसे और क्यों हुई? पुलिस तफ्तीश कर रही है। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202311:02:55 AM

नवादा : नदी किनारे झाड़ी में मिला नवजात

नरहट थाना क्षेत्र के पुनौल गांव के नदी किनारे झाड़ी में एक नवजात मिलने की सूचना है। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उसे झाड़ी से बाहर निकाला। नवजात फिलहाल ठीक है। ग्रामीण बच्चे की अपने स्तर से देख भाल कर रहे हैं। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202311:01:45 AM

जहानाबाद : छह युवकों को बंधक बनाने के मामले में 8 गिरफ्तार

जहानाबाद से तमिलनाडु कमाने गए छह युवकों को बंधक बनाने के मामले में तमिलनाडु पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो बिहार के हैं। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202310:58:51 AM

सासाराम : टैंपो से 45 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

डेहरी आन सोन दरिहट थाना क्षेत्र के डेहरी नासरीगंज पथ से एक टैंपो से 45 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया है। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202310:57:45 AM

बेगूसराय : सड़क हादसे में महिला की मौत

बखरी थाना क्षेत्र के बखरी मंझौल पथ के गंगरहो चौक पर सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई। महिला गंगरहो निवासी कपिल महतो की पत्नी 52 वर्षीय सावित्री देवी बताई जा रही है। घटना शुक्रवार रात की है। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202310:45:22 AM

सासाराम : प्रधानाध्यापक की बाइक चोरी

डेहरी आन सोन नगर थाना क्षेत्र के पाली श्मशान घाट के पास से अज्ञात अपराधियों ने एक प्रधानाध्यापक की शुक्रवार देर शाम बाइक चोरी कर ली। पुलिस के अनुसार, शिवगंज स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार अपनी बाइक श्मशान घाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़ा कर स्वजन के अंतिम संस्कार में गए थे। जब लौटे तो बाइक गायब थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202310:29:09 AM

सिवान : घरवाले सोते रहे चोर हाथ साफ कर गए

सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने स्थानीय गांव निवासी गौरीशंकर साह के बंद घर में गहने, 5 हजार रुपये नगद और अन्य सामान चुरा लिए। चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। वारदात की जानकारी शनिवार सुबह स्वजन के नींद से जागने पर मिली। इसके बाद सिसवन थाने की पुलिस को सूचना दी गई। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202310:25:30 AM

नवादा : गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

नवादा जिले में खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से गुस्साए पकरीबरावां प्रखंड धमौल बाजार के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे आढ़ा-शेखपुरा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। Bihar Breaking News Live Update

16 Sept 202310:12:25 AM

नवादा : ननौरा पंचायत के गांव में मिला नवविवाहिता का शव

नारदीगंज थाना क्षेत्र के ननौरा पंचायत की गोत्ररायन गांव में एक नवविवाहित महिला का शव की सूचना मिली है। घटना की जानकारी ग्रामीणों को शनिवार सुबह में मिली। सूचना पर मृतका के घर पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हैं। इस घटना को लेकर हत्या और आत्महत्या की चर्चा हो रही है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

16 Sept 202310:00:52 AM

अमित शाह आज झंझारपुर में करेंगे रैली

पटना चंदेल राजपूत सरदार जूझार सिंह के नाम पर बसे झंझारपुर से शनिवार को भाजपा के चाणक्य व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत मिथिलांचल में मिशन 2024 का आगाज करेंगे। वह यहां रैली को संबोधित करेंगे।