Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

BJP Candidates List: श्रीजया चव्हाण, नीतेश राणे… क्यों इन उम्मीदवारों के नाम के हो रहे सबसे ज्यादा चर्चे


Hero Image
  1. विनोद शेलार को मालाड पश्चिम क्षेत्र से टिकट दिया गया।
  2. नीतेश राणे को कणकवली सीट से मौका दिया गया।

, नई दिल्ली।  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 71 मौजूदा विधायकों को टिकट मिला है। वहीं, लिस्ट में 13 महिला उम्मीदवारों का नाम शामिल है। एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल 10 मंत्रियों को भी पार्टी ने मैदान में उतारा गया है।

भाजपा ने रविवार को 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को छठी बार विधानसभा चुनाव का टिकट मिला है। बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के बच्चों एवं परिजनों को भी टिकट दिए गए हैं। इनमें एक नाम कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पुत्री श्रीजया चव्हाण का भी है।

लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम शामिल

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को छठी बार विधानसभा चुनाव का टिकट मिला है। लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार, रवींद्र चव्हाण, मंगल प्रभात लोढ़ा, विधानसभाध्यक्ष राहुल नार्वेकर, चंद्रकांत दादा पाटिल एवं राधाकृष्ण विखे पाटिल के नाम शामिल हैं।