Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

BMW Hit and Run Case: मिहिर शाह ने जिस पब में पी थी शराब, वहां चला BMC का बुलडोजर –


 मुंबई।  मुंबई में वर्ली हिट-एंड-रन मामले में मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बड़ा फैसला लिया है। घटना से पहले मिहिर शाह जुहू के जिस बार में गया था वहां बुधवार को बुलडोजर चलाया गया। BMC ने बार के अवैध हिस्से को पूरी तरह से तोड़ दिया है। यह फैसला घटना के बाद बार में हुई छापेमारी के बाद लिया गया है।

बता दें कि मिहिर शाह, शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है। 24 साल के मिहिर को कल शाम (मंगलवार) को गिरफ्तार किया गया। दरअसल, वह तीन दिनों से लापता था। दरअसल, पुलिस ने मिहिर का पता लगाने के लिए उसके दोस्त के फोन को ट्रैक किया था, जिसने कुछ देर के लिए अपना फोन चालू कर दिया था।

तेज रफ्तार ने ली थी महिला की जान

जानकारी के मुताबिक, सोमवार (8 जुलाई) को तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर मारी थी, जिससे एक महिला की मौत हो गई। यहीं नहीं कार महिला को लगभग 2 किलोमीटर तक घसीटती रही। महिला के पति को मामूली चोटें आई। पुलिस ने मिहिर को पकड़ने के लिए 11 टीम तैयार की थी। इसमें क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया था।

मिहिर को जारी हुआ लुकआउट नोटिस

मिहिर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना के बाद रविवार सुबह, मिहिर ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार बांद्रा के कलानगर में ले जाकर खड़ी कर दी थी। वहीं से उसने अपने पिता राजेश शाह को फोन पर इस दुर्घटना की जानकारी दी थी। उसके बाद उसने अपना फोन बंद कर दिया था।