Latest News करियर राष्ट्रीय

जम्मू डिवीजन के लिए 11वीं कक्षा टाइमटेबल जारी, 20 अप्रैल से शुरू होंगे एग्जाम


नई दिल्ली, । JKBOSE 11th Class Date Sheet 2022 OUT: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Jammu and Kashmir Board of School Education, JKBOSE) ने आगामी परीक्षा के लिए 11वीं कक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह डेटशीट जम्मू डिवीजन-समर जोन के छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर रिलीज की है। टाइमटेबल के अनुसार,समर जोन के लिए जेकेबीओएसई वार्षिक 11वीं परीक्षा 2022 (JKBOSE Annual 11th Exams 2022) 20 अप्रैल से 13 मई 2022 तक होने वाली है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स पोर्टल पर जाकर डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।

जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से जारी टाइमटेबल के अनुसार, परीक्षा के पहले दिन यानी कि बुधवार, 20 अप्रैल, 2022 को भूगोल, मनोविज्ञान, संगीत, दर्शन, शिक्षा, बिजनेस स्टडीज का पेपर होगा। वहीं शनिवार, 23 अप्रैल, 2022 को सामान्य अंग्रेजी और मंगलवार, 26 अप्रैल, 2022 को रसायन विज्ञान, अरबी, फारसी, संस्कृत, अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा, गुरुवार, 28 अप्रैल, 2022को भूविज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव रसायन, उर्दू, हिंदी, कश्मीरी डोगरी, पंजाबी की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं परीक्षा का समापन शुक्रवार, 13 मई, 2022 को गणित/ एप्लाइड मैथ्स, समाजशास्त्र, फूड साइंस /फूड टेक्नोलॉजी एग्जाम से किया जाएगा।

 

इसके साथ ही, छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि जेकेबीओएसई कक्षा 11 की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र 2022 (JKBOSE Class 11 Admit Card 2022) अनिवार्य दस्तावेज है,जिसके बिना छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए, उन्हें अपने संबंधित स्कूलों से अपने प्रवेश पत्र लेने होंगे और यह सुनिश्चित करना होगा कि वे परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर ले जाएं।