News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बरेली बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : गुजरात के सूरत में लगे भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता


  1. नई दिल्ली, गुजरात में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप आज सुबह लगभग 10.26 बजे सूरत से 61 किमी दूर आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई जमीन से 7 किमी नीचे थी। वहीं, लद्दाख में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों पर डम्पर गिरने से दो की मौत होने की बात सामने आई है। हादसे में 10 लोग घायल भी हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना को लेकर दुख जताया है। रूस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस ने एक ओर यूक्रेन के शहरी इलाकों में बमबारी तेज कर दी है तो दूसरी ओर उसके ऊर्जा क्षेत्रों को नष्ट करना शुरू कर दिया है। रूस ने यूक्रेन को बिजली आपूर्ति करने वाले संयंत्रों को भी बंद करने का ऐलान कर दिया है। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार उनके पास देशभर में बिजली की आपूर्ति बिजली उत्पादन क्षमता का आधा हिस्सा लगभग खत्म हो गया है। जिसके चलते अब उसके पास ब्लैकआउट करने के अलावा कोई समाधान नहीं बचा है। वहीं दूसरी ओर आज प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के दौ दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम गुजरात के केवड़िया में मिशन लाइफ का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) पुस्तिका, लोगो और टैगलाइन का शुभारंभ के दौरान मौजूद रहेंगे। 

Hindi Breaking News Today Live Updates;

 

  • 12:19 PM, 20 Oct 2022

    अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के लिए मिलकर काम करना होगाः लिज ट्रस

    मिशन लाइफ में यूके की पीएम लिज ट्रस ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग पर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि हमें अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। हम क्लाइमेट इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए भारत जैसे भागीदारों के साथ निवेश कर रहे हैं।

  • 12:13 PM, 20 Oct 2022

    जेलेंस्की ने लोगों से बिजली की खपत कम करने की अपील की

    यूक्रेन में ब्लैकआउट की संभावना तेज हो गई है। इस बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की ने निवासियों से आग्रह किया है कि वे सर्दियों के करीब आते ही रूस द्वारा बिजली स्टेशनों के विनाश से निपटने के लिए अपनी बिजली की खपत को कम कर दें।

  • 12:05 PM, 20 Oct 2022

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 5वां संस्करण मध्य प्रदेश में होगा

    खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज बड़ा ऐलान किया है। मंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 5वां संस्करण मध्य प्रदेश में होगा।

  • 11:45 AM, 20 Oct 2022

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने मिशन लाइफ में लिया भाग

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने मिशन लाइफ के शुभारंभ पर भारत के साथ काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से अकेले नहीं निपटा जा सकता है, इसलिए सबको साथ आना ही होगा।

  • 11:33 AM, 20 Oct 2022

    बेंगलुरू में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या

    बेंगलुरू में बुधवार रात हुई भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली है। तेज बारिश से पेड़ गिरने, बुनियादी ढांचे को नुकसान और कई हिस्सों में बिजली गुल होने की खबरें मिली है।

  • 11:17 AM, 20 Oct 2022

    राजनाथ सिंह ने गांधीनगर में ‘इन्वेस्ट फार डिफेंस’ समिट में हिस्सा लिया

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुजरात के गांधीनगर में इन्वेस्ट फार डिफेंस समिट में भाग ले रहे हैं। इस दौरान राजनाथ ने देश में विकसित स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल फंडिंग की संस्कृति की तारीफ की।

  • 11:11 AM, 20 Oct 2022

    दिल्ली के कंझावला से नकली जीरा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

    दिल्ली पुलिस ने बाहरी इलाके कंझावला के मंडनपुर रोड पर घास, गुड़ और पत्थर के पाउडर से नकली जीरा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब बोरी जीरा बरामद किया है।

  • 11:04 AM, 20 Oct 2022

    गुजरात में 3.5 तीव्रता का भूकंप

    गुजरात में 3.5 तीव्रता का भूकंप

    गुजरात में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप आज सुबह लगभग 10.26 बजे सूरत से 61 किमी दूर आया। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी के अनुसार भूकंप की गहराई जमीन से 7 किमी नीचे थी।

  • 10:48 AM, 20 Oct 2022

    कोरोना मामलों में एक बार फिर इजाफा

    कोरोना मामलों में एक बार फिर इजाफा

    देश में कोरोना मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटों में 2,141 मामले सामने आए हैं।

  • 10:38 AM, 20 Oct 2022

    नड्डा राजस्थान भाजपा नेताओं के साथ कल करेंगे बैठक

    नड्डा राजस्थान भाजपा नेताओं के साथ कल करेंगे बैठक

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को दिल्ली में राजस्थान के पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है। दिल्ली में राज्य कोर कमेटी की बैठक में राजस्थान के केंद्रीय मंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया और अन्य मौजूद रहेंगे।

  • 10:31 AM, 20 Oct 2022

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मिले पीएम मोदी

    गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा जिले के केवडिया में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की है। आज पीएम गुजरात में कई बड़ी सौगात देने वाले हैं।

  • 10:06 AM, 20 Oct 2022

    जम्मू में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर

    जम्मू में अतिक्रमण के खिलाफ सरकार ने बुलडोजर चला दिया है। इलाके में कई आवास तोड़े गए हैं। बता दें कि राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

  • 10:01 AM, 20 Oct 2022

    लद्दाख में सड़क निर्माण कार्य के दौरान हादसा, दो की मौत

    लद्दाख में सड़क निर्माण कार्य के दौरान 12 लोगों के साथ एक डम्पर गिर जाने से दो की मौत होने की बात सामने आई है। घटना में अन्य सभी घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

  • 09:46 AM, 20 Oct 2022

    डालर के मुकाबले रुपया 83.08 पर पहुंचा

    अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 83.08 पर पहुंचकर रिकार्ड निचले स्तर पर आ गया है। रुपये में कई दिनों से गिरवाट देखने को मिल रही है।

  • 09:41 AM, 20 Oct 2022

    केदारनाथ का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री

    केदारनाथ का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए केदारनाथ का दौरा करेंगे।

    रुद्रप्रयाग की डीएम मयूर दीक्षित के अनुसार पीएम के दौरे को देखते हुए सभी तैयारियां जोरों पर हैं। केदारनाथ के लिए केबल कार परियोजना अहम होगी।

  • 09:24 AM, 20 Oct 2022

    Video: जकार्ता इस्लामिक सेंटर ग्रैंड मस्जिद का विशाल गुंबद ढहा

    इंडोनेशिया में जकार्ता इस्लामिक सेंटर ग्रैंड मस्जिद का विशाल गुंबद बुधवार को भीषण आग लगने के बाद ढह गया। गल्फ टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। इंडोनेशिया मीडिया के अनुसार आग काफी फैल चुकी थी, जिसकी जानकारी मिलते ही दमकलकर्मियों की कम से कम दस गाड़ियों को भेजा गया। हालांकि आग बुझा दी गई लेकिन उससे पहले ही गुबंद ढह गया।

  • 09:14 AM, 20 Oct 2022

    यूक्रेन में ब्लैकआउट होने का खतरा

    यूक्रेन में ब्लैकआउट होने का खतरा मंडराने लगा है। रूस ने अब और नए ऊर्चा संंयंत्रों को बंद करने का ऐलान कर दिया है। जिससे की यूक्रेन की बिजली आपूर्ति ठप हो जाएगी। बता दें कि फिलहाल रूस के हमलों के चलते यूक्रेन के 40 फीसद संयंत्र की काम कर रहे हैं।