News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय आगरा उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने रानिल विक्रमसिंघे, चीफ जस्टिस जयंत जयसूर्या ने दिलाई शपथ


नई दिल्ली, । पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में अब हालात थोड़े ठीक होते दिख रहे हैं। इस बीच रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्हें वहां के चीफ जस्टिस जयंत जयसूर्या ने शपथ दिलाई है। रानिल नए राष्ट्रपति चुने जाने तक सभी जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि आज ही राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे इस्तीफा स्वीकार किया गया है।

दूसरी ओर सोमवार से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले राज्यसभा सचिवालय ने एक बार फिर सदस्यों के लिए लागू नैतिक आचार संहिता को दोहराया है। सचिवालय की ओर से सदस्यों को किसी भी धर्म का अपमान न करने की हिदायत दी गई है।

  • 02:05 PM, 15 Jul 2022

    राजनाथ सिंह ने दूसरे P17A स्टील्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’ को लांच किया

    कोलकाता में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेवी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (NWWA) के अध्यक्ष कला हरि कुमार के साथ दूसरे P17A स्टील्थ फ्रिगेट दूनागिरी को लांच किया। युद्धपोत निर्माता गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने इस पोत का निर्माण किया है।

  • 01:49 PM, 15 Jul 2022

    ईडी ने नवाब मलिक की जमानत अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा

    ईडी ने मनी लान्ड्रिंग मामले में राकांपा नेता नवाब मलिक की जमानत अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा है। मामले में सुनवाई 19 जुलाई को स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में होगी।

  • 01:48 PM, 15 Jul 2022

    संसद परिसर में धरना आदि पर रोक को लेकर लोकसभा सचिवालय ने स्पष्टीकरण दिया

    संसद परिसर में धरना, प्रदर्शन, उपवास पर रोक लगाने वाले दिशा-निर्देशों पर लोकसभा सचिवालय ने स्पष्टीकरण दिया है। सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह एक नियमित प्रक्रिया है और संसद के प्रत्येक सत्र से पहले दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं।

  • 01:44 PM, 15 Jul 2022

    फ्रांस में जंगल की आग फैलते ही सैकड़ों लोगों को घरों से निकाला गया

    दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में जंगल की आग नियंत्रण से बाहर होने के कारण सैकड़ों और लोगों को उनके घरों से निकाला गया है।

  • 01:36 PM, 15 Jul 2022

    एमके स्टालिन के स्वास्थ्य में सुधार

    कोरोना से संक्रमित तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के स्वास्थ्य में अब सुधार देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार उन्हें कुछ और दिनों के आराम की सलाह दी गई है।

  • 01:18 PM, 15 Jul 2022

    देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे से की मुलाकात

    देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे से की मुलाकात

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आवास पर उनसे आज मुलाकात की है।

  • 01:12 PM, 15 Jul 2022

    मंकीपाक्स को लेकर दिशानिर्देश जारी

    मंकीपाक्स के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बीमार लोगों के साथ निकट संपर्क से बचना चाहिए, मृत या जीवित जंगली जानवरों और अन्य लोगों के संपर्क में आने से भी बचने की हिदायत दी गई है।

  • 01:07 PM, 15 Jul 2022

    रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के अंतरिम राष्ट्रपति बने

    रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। रानिल नए राष्ट्रपति चुने जाने तक इस पद पर बने रहेंगे। बता दें कि आज ही राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे इस्तीफा स्वीकार किया गया है।

  • 12:41 PM, 15 Jul 2022

    बुधवार को श्रीलंका ने नए राष्ट्रपति का होगा चुनाव

    श्रीलंका में एसएलपीपी के सांसद गेविंदु कुमारतुंगा ने कहा कि हमने अगले राष्ट्रपति का चयन करने के लिए एक कार्यक्रम तय किया है। नामांकन प्राप्त करने के बाद, बुधवार को मतदान के बाद एक नए राष्ट्रपति का फैसला किया जाएगा।

  • 12:38 PM, 15 Jul 2022

    दलाई लामा लेह हवाई अड्डा पहुंचे

    तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा आज अपनी लद्दाख यात्रा शुरू करते हुए लेह हवाई अड्डे पर पहुंच गए। यहां कई लोग उनका स्वागत करते देखे गए।

  • 12:14 PM, 15 Jul 2022

    गुजरात में बाढ़ से बचाए गए 250 लोग

    गुजरात में बाढ़ से बचाए गए 250 लोग

    गुजरात में भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नवसारी के भाथा गांव में एनडीआरएफ इसके लिए रेस्क्यू आपरेशन चला रहा है। एनडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर संदीप के अनुसार टीम ने अभियान चलाकर अब तक करीब 250 लोगों को बचाया है। अभी तक बारिश के चलते 93 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

  • 12:09 PM, 15 Jul 2022

    बिहार विधानसभा ने एके-47 मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राजद नेता अनंत सिंह की सदस्यता रद्द की

    एके -47 वसूली मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता अनंत सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद, बिहार विधानसभा ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी है। इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी की गई है।

  • 11:44 AM, 15 Jul 2022

    विश्वविद्यालय की रैंकिंग में भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू ने किया टाप

    शिक्षा मंत्रालय की उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग में शीर्ष विश्वविद्यालय की सूची में भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू ने टाप किया है। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।

  • 11:40 AM, 15 Jul 2022

    उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग में IIT मद्रास ने टाप किया

    भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग में IIT मद्रास ने टाप किया है। शिक्षा मंत्रालय ने पूरी सूची जारी कर दी है। भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु और आईआईटी बाम्बे इस सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

  • 11:27 AM, 15 Jul 2022

    गौहर चिश्ती गिरफ्तार, अदालत में होगी पेशी

    निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा को धमकी देने और भड़काऊ भाषण देने वाले गौहर चिश्ती को  गिरफ्तार कर लिया गया है। भड़काऊ भाषण मामले में कल रात उन्हें अजमेर लाया गया। करीब 10 दिनों तक हैदराबाद में उसे पनाह देने वाले उसके सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है। अजमेर के एसपी चुना राम जाट के अनुसार चिश्ती को अदालत में पेश किया जाएगा और उसकी पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी।

  • 11:18 AM, 15 Jul 2022

    मनसुख मंडाविया ने ‘कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव’ का शुभारंभ किया

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज निर्माण भवन स्थित कोविड टीकाकरण शिविर में कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सभी 18+ की आयु वाले लोगों को अगले 75 दिनों के लिए मुफ्त बूस्तर डोज मिलेगी।

  • 10:46 AM, 15 Jul 2022

    राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी किसको देगी वोट, कल होगा फैसला

    आगामी राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) किसको वोट देगी इसको लकेर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक करेगी।

  • 10:37 AM, 15 Jul 2022

    CUET का पहला चरण आज से शुरू

    कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का पहला चरण आज से शुरू हो गया है। एक उम्मीदवार के पिता ने कहा कि मेरे बच्चे को कल शाम एडमिट कार्ड मिला और सेंटर चंडीगढ़ में था। उन्होंने कहा कि हमें काफी दिक्कत आई क्योंकि हम बहादुरगढ़ से आए थे।

  • 10:22 AM, 15 Jul 2022

    राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी ओपी राजभर की पार्टी

    राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी ओपी राजभर की पार्टी

    एसबीएसपी प्रमुख ओपी राजभर ने सपा और पूरे विपक्ष को आज बड़ा झटका दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की बात कही है।

  • 10:10 AM, 15 Jul 2022

    इंडिगो की दिल्ली से वडोदरा की उड़ान जयपुर के लिए की गई डायवर्ट

    इंडिगो की दिल्ली से वडोदरा की उड़ान को कल रात एहतियात के तौर पर जयपुर के लिए डायवर्ट किया गया। इंजन में एक सेकंड के लिए कंपन के बाद ऐसा निर्णय लिया गया। डीजीसीए ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

  • 10:08 AM, 15 Jul 2022

    राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे का इस्तीफा स्वीकार

    श्रीलंका के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धन ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की पुष्टि कर कहा है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। महिंदा ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया का पालन कर सांसद सदस्यों को कल राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

  • 09:50 AM, 15 Jul 2022

    राज्यसभा और लोकसभा दोनों संयुक्त रूप से राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को देंगे विदाई

    राज्यसभा और लोकसभा दोनों संयुक्त रूप से राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को देंगे विदाई

    राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसको देखते हुए राज्यसभा और लोकसभा दोनों संयुक्त रूप से अगले सप्ताह राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के लिए विदाई की मेजबानी करेंगे।

  • 09:35 AM, 15 Jul 2022

    24 घंटों में 20,038 नए कोरोना मामले आए

    भारत में पिछले 24 घंटों में 20,038 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दोरान 16,994 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है जबकि 47 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों में भी आज इजाफा देखने को मिला है, जो बढ़कर 1,39,073 हो गए हैं।

  • 09:27 AM, 15 Jul 2022

    रेस्टोरेंट ‘कैफे हाई5’ में लगी आग पर काबू पाया गया

    दिल्ली के कनाट प्लेस में लगी आग पहली मंजिल पर स्थित रेस्टोरेंट कैफे हाई5 के फर्नीचर के एक टुकड़े में लगी थी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

  • 09:18 AM, 15 Jul 2022

    नेपाल के पूर्व पीएम पुष्पा दहल आज आएंगे भारत

    नेपाल के पूर्व पीएम पुष्पा दहल आज आएंगे भारत

    नेपाल के पूर्व पीएम पुष्पा दहल आज भारत दौरे पर हैं। वे दोपहर दिल्ली पहुंच रहे हैं और बीजेपी को जानो अभियान के तहत बीजेपी के आधिकारिक निमंत्रण पर 17 जुलाई को पार्टी कार्यालय में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगी।

  • 09:10 AM, 15 Jul 2022

    देश में आज से सभी वयस्कों को लगेगी मुफ्त कोविड बूस्टर डोज

    देश में आज से सभी वयस्कों को लगेगी मुफ्त कोविड बूस्टर डोज

    देश की वयस्क आबादी के बीच कोविड वैक्सीन की एहतियाती खुराक को बढ़ाने के उद्देश्य के साथ आज से 75 दिन तक COVID टीकाकरण अमृत महोत्सव शुरू हो गया है। यह विशेष टीकाकरण अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव का एक हिस्सा है। अब तक कुल कोरोना की 199 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी है।

  • 08:56 AM, 15 Jul 2022

    कनाट प्लेस के एक रेस्तरां में लगी आग पर पाया गया काबू

    दिल्ली के आउटर सर्कल कनाट प्लेस के अलका होटल के सामने एक रेस्तरां में आज सुबह 5:32 बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर 6 दमकल गाड़ियां पहुंची। दिल्ली दमकल सेवा विभाग के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है और अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है।

  • 08:43 AM, 15 Jul 2022

    गुजरात में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं पीएम मोदी

     गुजरात में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं पीएम मोदी

    गुजरात में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति के बीच राज्य भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लगातार बारिश की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया कि वायुसेना के दो हेलिकाप्टर और एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार सुबह राज्य में बचाव अभियान शुरू करेगी।

  • 08:31 AM, 15 Jul 2022

    महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें तैनात

    महाराष्ट्र में बारिश के कारण एनडीआरएफ की कुल 14 और 6 एसडीआरएफ टीमों को तैनात किया गया है। पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है। इसके साथ ही अब तक 181 जानवरों की मौत हो चुकी है।

  • 08:24 AM, 15 Jul 2022

    बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम प्रतिबद्धः शिंदे

    बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम प्रतिबद्धः शिंदे

    महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं बारीकी से निगरानी कर रहा हूं। सभी डीएम मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • 08:13 AM, 15 Jul 2022

    डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना का निधन

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना का न्यूयार्क में निधन हो गया। इवाना 73 वर्ष की आयु की थी।