News TOP STORIES नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

Budget 2023: बजट में आम आदमी के लिए खास सौगात, ये चीजें हुईं सस्ती


नई दिल्ली, । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना पांचवां बजट पेश किया। बजट में अलग-अलग सेक्टरों के लेकर कई ऐलान किए गए हैं, लेकिन आम आदमी को किन चीजों पर राहत मिली और क्या चीजें महंगी हो गई। आइए जानते हैं।

क्या हुआ सस्ता

  • बजट में खिलौने पर लगने वाले सीम शुल्क को घटाकर 13 प्रतिशत कर दिया है। इससे खिलौने की कीमत में कमी आएगी।
  • इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में उपयोग की जाने वाली बैटरी पर कस्टम ड्यूटी को माफ कर दिया गया है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वाहनों सस्ते हो जाएंगे।
  • मोबाइल फोन में उपयोग होने वाली लीथियम बैटरी पर भी सीमा शुल्क को कम कर दिया है।
  • टेलीविजन पैनल पर आयात शुल्क कम कर 2.5 प्रतिशत कर दिया है।

क्या हुआ महंगा

  • सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क को 16 फीसदी बढ़ाया गया। इससे सिगरेट महंगी हो जाएगी।
  • सोना, चांदी और प्लेटिनम से बनी आयात से बनी इंपोर्टेड ज्वैलरी महंगी हो गई है।
  • इलेक्ट्रिक किचन चिमनी महंगी , तांबा आदि भी महंगे हो गए हैं।