News TOP STORIES आगरा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

UP : मैनपुरी में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बोले, दंगों या विकास वाली


आगरा, । उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार शाम को प्रचार थम जाएगा। उससे पहले ही दोपहर में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मैनपुरी में हैं।

तेज धूप के बीच हजारों की संख्‍या में जुटी भीड़ को संबोधित करते मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज शाम को प्रचार खत्म होगा। इस बार ध्यान रखना कि मैनपुरी की चारों सीटे भाजपा जीतेगी। जो उत्‍तर प्रदेश देश को नेतृत्व देता था, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने इसकी ऐसी दुर्गति कर दी थी कि इसके अस्तित्व पर ही सवाल खडा हो गया था।

मैनपुरी में जनसभा में मौजूद भीड़ ने सीएम योगी का हाथ उठाकर अभिवादन किया।

मैनपुरी के क्रिश्चियन ग्राउंड में दोपहर करीब 12 बजे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पहुंचे हैं। उनके आने से पहलेे ही मैदान में हजारों की संख्‍या में लोग जुट चुके थे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मयन ऋषि की पावन धरती को प्रणाम करता हूं। मैनपुरी भारत की ऋषि परम्परा से जुड़ी है। में यहां आता हूं तो महाराजा तेज सिंह की भी याद आती है। उन्‍होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है।

सपा और बसपा की गुंडागर्दी खत्म हो गई है। पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। दंगे होते थे। अब दंगा नहीं होता। कोई कोशिश करता है तो उसका पोस्टर चौराहों पर लग जाता है। जब अखिलेश यादव की सरकार बनी थी तो पहला काम प्रभु श्रीराम के मन्दिर पर हमला करने वाले आतंकियों को छोड़ने का काम किया था। हमने किसानों का ऋण माफ किया। हम ने कोरोना काल में फ्री में दवा, उपचार और वैक्सीन फ्री में दी। अखिलेश कहते थे ये तो मोदी वेक्सीन है। इस बार आप भी कह देना कि वोट भी भाजपा को ही देंगे क्योंकि जान तो भाजपा की वैक्सीन से बची है। भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। हम तो राष्ट्र हित के हिसाब से बिना भेदभाव से काम करते हैँ। उन्‍होंने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील के साथ अपना संबोधन समाप्‍त किया।