Latest News नयी दिल्ली बिजनेस

बीएसई का सेंसेक्स 1183.8 अंकों की बढ़त के बाद 60,733.70 के स्तर पर, निफ्टी 17,900 स्तर के पार


  1. नई दिल्ली, वित्त वर्ष 2023-24 का बजट बुधवार को संसद में वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण की ओर से 11 बजे पेश किया जाएगा। बजट को देखते हुए आज के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में हलचल देखने को मिलती है। आज खुलने के साथ ही निफ्टी और सेंसेक्स में तेजी देखी जा रही है। एशिया के सभी बाजर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। कल अमेरिकी बाजार भी तेजी के साथ बंद हुए थे।

कल भारतीय बाजार भी हल्की तेजी के साथ बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स 49.49 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,549.90 पर और एनएसई निफ्टी 13.20 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 17,662.15 पर बंद हुआ।

  • 01:10 PM, 01 Feb 2023

    Share Market Live: सेंसेक्स करीब 1200 अंकों की बढ़त पर निफ्टी ने पार किया 17,900 का स्तर

    बीएसई सेंसेक्स करीब 1200 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी ने भी अच्छी बढ़त दर्ज करवाते हुए 17,900 का स्तर पार कर लिया है।

  • 12:56 PM, 01 Feb 2023

    Market Today Live: कारोबारी दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंचा आईटीसी

    आईटीसी के शेयर में 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

  • 12:42 PM, 01 Feb 2023

    Stock Market Today Live: निफ्टी बैंक 960 अंकों की बढोतरी पर

    निफ्टी बैंक का इंडेक्स 2.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 41630.45 के स्तर पर आ गया है।

  • 12:30 PM, 01 Feb 2023

    Stock Market Today Live: आयकर छूट सीमा 5 लाख से बढ़कर 7 लाख रुपये, सेंसेक्स में तेजी

    बजट में निर्मला सीतारमण ने नौकरीपेशा लोगों के लिए आयकर छूट सीमा को 7 लाख रुपये करने का ऐलान किया है। इसके बाद सेंसेक्स 60,300 के स्तर से भी पार हो गया है।

  • 12:13 PM, 01 Feb 2023

    Stock Market Today Live: 5G ऐप्स के लिए 100 लैब्स सेटअप किए जाएंगे

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान कहा है कि 5G ऐप्स के लिए 100 लैब्स सेटअप किए जाएंगे। इसके बाद रिलायंस जिओ और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त में दिख रहे हैं। रिलायंस जिओ के शेयर 0.18 प्रतिशत की बढ़त में हैं जबकि भारती एयरटेल के शेयर 0.75 प्रतिशत की बढ़त में है।

  • 11:53 AM, 01 Feb 2023

    Market Today Live: फर्टिलाइजर शेयरों में तेजी

    आज के कारोबारी दिन में फर्टिलाइजर शेयरों में भी तेजी दिख रही है। जीएफसी के शेयर 9.30 या 1.69 प्रतिशत के बढ़त में हैं। इसी तरह फैक्ट के शेयर भी 10.90 या 3.66 प्रतिशत की बढ़त में है।

  • 11:44 AM, 01 Feb 2023

    Stock Market Today Live: इंफ्रास्ट्रक्चर तीसरी प्राथमिकता

    लोकसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंफ्रास्ट्रक्चर को अपनी तीसरी प्राथमिकता में जोड़ा है। वित्त मंत्री के मुताबिक 33 प्रतिशत कैपिटल एक्सपेंडिचर को भी बढ़ाया गया है।

  • 11:36 AM, 01 Feb 2023

    Market Today Live: आईसीआईसीआई बैंक निफ्टी 50 का टॉप गेनर

    आईसीआईसीआई बैंक निफ्टी 50 का टॉप गेनर बना है। कंपनी के शेयर में 2.90 प्रतिशत या 24.15 की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का शेयर 856.05 के स्तर पर बना हुआ है।

  • 11:23 AM, 01 Feb 2023

    Stock Market Today Live: चोलामंडलम के शेयरों में बढ़त दर्ज

    बुधवार के शुरूआती कारोबार में गैर बैंकिंग वित्त कंपनी के शेयर बढ़त में है। कंपनी के शेयर में 9 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। कंपनी दिसंबर तिमाही की कमाई के अनुमानों को मात देने में कामियाब रही।

  • 11:10 AM, 01 Feb 2023

    Share Market Live Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण शुरू

    लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण शुरू हो गया है। उन्होंने पेश होने वाले इस बजट को अमृत काल का पहला बजट बताया है।

  • 10:59 AM, 01 Feb 2023

    Share Market Today Live: सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ अहम स्तरों के आसपास

    बीएसई का सेंसेक्स 500 अंकों या 0.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,000 अंको के स्तर से ऊपर बना हुआ है। एनएसई निफ्टी 50 अंकों या 0.8 प्रतिशत की बढ़त के बाद 17,800 से ऊपर ट्रेड कर रहा है।

  • 10:44 AM, 01 Feb 2023

    Share Market Today Live: निफ्टी ऑयल एंड गैस कंपनी का शेयर गिरावट में

    निफ्टी ऑयल एंड गैस कंपनी का इंडेक्स 65.95 या 0.87 प्रतिशत से नीचे है। कंपनी का इंडेक्स 7,520.35 के स्तर है।

  • 10:38 AM, 01 Feb 2023

    Stock Market Today Live: Nifty 50 की टॉप लूजर सन फार्मा

    निफ्टी 50 की टॉप लूजर कंपनी सन फार्मा है। इस कंपनी का शेयर 20.85 या 2.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1014.30 के स्तर पर है।

  • 10:25 AM, 01 Feb 2023

    Share Market Live Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों का आज होगा ऐलान

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व आज रात ब्याज दरों में वृद्धि कर सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दिसंबर में 50 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की थी जबकि इससे पहले चार बार 75 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी कर चुका है।

  • 10:13 AM, 01 Feb 2023

    Share Market Today Live: आज संसद में 11 बजे निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंच गई हैं। बही खाता के साथ वित्त मंत्री का पहला विजुअल रिलीज हो गया है। आज वित्त मंत्री वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा।

  • 10:01 AM, 01 Feb 2023

    Share Market Live Update: ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी ने पेश किए दिसंबर तिमाही के नतीजे

    ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी को फाइनेंशियल ईयर 2023 की दिसंबर तिमाही में 627.2 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ। इस दौरान कंपनी की आय पिछले साल के मुकाबले 51.5 प्रतिशत बढ़कर 1421 करोड़ रुपये हो गई है।

  • 09:58 AM, 01 Feb 2023

    Stock Market Today Live: अडानी के शेयरों पर दबाव

    अडानी एंटरप्राइजेज 2.5 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स 1.7 प्रतिशत, अडानी टोटल गैस 10 प्रतिशत  और अडानी ग्रीन 2.5 प्रतिशत नीचे है। बता हें, कल बंद हुआ अडानी एंटरप्राइजेज का एफपीओ पूरा सब्सक्राइब हो गया था।

  • 09:46 AM, 01 Feb 2023

    Share Market Today Live: शेयर बाजार में तेजी का रुझान

    NSE पर 1605 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि 295 शेयर में गिरावट है। आज स्मॉल कैप, मिडकैप और लॉर्ज कैप शेयरों में खरीदारी  हो रही है।

  • 09:41 AM, 01 Feb 2023

    Share Market Today Live: ब्रिटानिया आज पेश करेगी दिसंबर तिमाही के नतीजे

    देश की दिग्गज एमएमसीजी कंपनी ब्रिटानिया आज दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश कर सकती है। सितंबर तिमाही में 490 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

  • 09:32 AM, 01 Feb 2023

    Share Market Live: 41,000 के पार निकला बैंक निफ्टी

    बैंक निफ्टी में एक प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 18.95 रुपये या 2.28 प्रतिशत ऊपर  कारोबार कर रहा है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक में भी तेजी है।