Latest News नयी दिल्ली

भीषण आग की चपेट में बस्तर के जंगल, हैंडपंप के पानी से पर्यावरण बचाने की जद्दोजहद कर रहे ग्रामीण


दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में इन दिनों जंगलों में अचानक से आगजनी की घटनाएं बढ़ गयी है। जिसके चलते पर्यावरण पर खतरा मंडराने लगा है। दंतेवाड़ा के बचेली रेंज में शहर से सटे पाड़ापुर के पास आमोद अरण्य (लघु वन) के पास भीषण आग लग गयी। आसपास के इलाके में भी आग की लपटें पहुँचने लगी। तब जाकर वनजल संरक्षण समिति ने हैंडपंप से आग बुझाने की जिद्दोजहद की, पर भीषण आग पर काबू पाने में नाकामयाब रहे।

इसके बाद जब सीआईएसएफ के कमांडेंट नरपतसिंह को इसकी जानकारी लगी, तो उन्होंने दमकल की गाड़ियों को वहां भेजा। दमकल की घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बचेली के 10 नम्बर डिपाजिट में भी जंगलो में आग लगने की खबरें मिल रही हैं।

आपको बता दें कि जंगलो में आग लगने की सूचनाओं को वन विभाग बचेली ने गंभीरता से नही लिया। इसलिए आसपास के वनों में आगजनी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के दावों की कलई भी खुलती नजऱ आ रही है।