Latest News उत्तर प्रदेश बिहार राष्ट्रीय लखनऊ

Bihar : सुशील मोदी ही नहीं, इन नेताओं को भी हुआ था कैंसर; किसी ने गंवाई जान तो किसी ने जीत ली जंग – Not only Sushil Modi these leaders also had cancer Yashwant Sinha Manohar Parrikar VP Singh 4–5 minutes Bihar Politics बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता सुशील कुमार मोदी 6 महीने से कैंसर से जूझ रहे हैं। उनकी बीमारी के बारे में खुलासा होने पर पूरा सियासी जगत हिल गया था। लालू से लेकर नीतीश कुमार ने उनका हाल जाना और जल्द ठीक होने की कामना की। इसी क्रम में आज हम बताएंगे कि सुशील मोदी से पहले किन-किन नेताओं को कैंसर हो चुका है। By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sat, 06 Apr 2024 12:32 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2024 12:32 PM (IST) डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कैंसर होने का खुलासा करके कई लोगों को चौंका दिया था। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था कि वह 6 महीने से कैंसर से जूझ रहे हैं। वह अब लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए योगदान नहीं दे पाएंगे। सुशील मोदी के एलान से पूरा सियासी जगत स्तब्ध रह गया था। loksabha election banner लालू से लेकर नीतीश कुमार ने संवेदना व्यक्त की थी। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप तो उनके आवास पर मिलने तक पहुंच गए और उनका हालचाल जाना। वहीं लालू यादव ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए पुरानी यादें ताजा की। तो आइए आज ऐसे ही कुछ नेताओं का नाम जानेंगे जिन्होंने कैंसर से जिंदगी हार गए और वैसे नेताओं के नाम भी जानेंगे जिन्होंने कैंसर जैसी भयानक बीमारी से जंग जीत ली। अनंत कुमार (Anant Kumar) भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 12 नवंबर, 2018 को 59 साल की आयु में कैंसर से लड़ते हुए बेंगलुरु में निधन हो गया था। अनंत कुमार बेंगलुरु के एक अस्पताल में फेफड़े के कैंसर का इलाज करा रहे थे और इससे पहले वह अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद भारत लौटे थे। कुमार बेंगलुरु दक्षिण संसदीय क्षेत्र से 6 बार सांसद रहे थे और मई 2014 से वह केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली थी। शरद पवार (Sharad Pawar) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया शरद पवार (Sharad Pawar) कैंसर से जंग लड़ चुके हैं। शरद पवार को 1999 में मुंह के कैंसर के बारे में पता चला था और वो सबम्यूकोस फाइब्रोसिस से पीड़ित थे इलाज के लिए पवार न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर गए और वहां उनकी सर्जरी की गई। 2004 में उस सर्जरी से उनका कैंसर सही हो गया लेकिन अभी भी उन्हें बोलने में परेशानी होती है। यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और TMC के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा भी कैंसर से लड़ाई लड़ चुके हैं। उन्हें 2006 में लिम्फोमा का पता चला था लेकिन उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में किसी को पता चलने दिया। यशवंत सिन्हा दिल्ली के एम्स और मुंबई के रहेजा अस्पताल में 6 कीमोथेरेपी से गुजरे और इसके बाद इस बीमारी को हरा दिया। कैंसर की शुरुआती स्टेज होने की वजह से उन्होंने जल्द ही रिकवर कर लिया। मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) पूर्व रक्षा मंत्री, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च, 2019 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था। बता दें कि पेनक्रिएटिक कैंसर एक जानलेवा कैंसर है जिससे बचने की संभावना बहुत कम होती है। फरवरी 2018 में उन्हें इस बीमारी का पता चला था और उन्होंने इसके इलाज के लिए कई अस्पतालों के चक्कर लगाए थे लेकिन दुर्भाग्य से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वीपी सिंह पूर्व प्रधानमंत्री (VP Singh) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का 27 नवंबर, 2008 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में 77 वर्ष की आयु में कैंसर से जंग लड़ते हुए निधन हो गया था। वीपी सिंह मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित थे, जो एक प्रकार का कैंसर का रूप है। वीपी सिंह को इस जानलेवा बीमारी के बारे में 1998 में पता चला था। वीपी सिंह 2 दिसंबर, 1989 से 10 नवंबर, 1990 तक लगभग 11 महीनों तक प्रधानमंत्री रहे। यह भी पढ़ें Bihar Politics: ‘ क्या आपका पूरा परिवार राजनीति छोड़ देगा यदि…’, नित्यानंद राय ने लालू यादव के सामने रख दी शर्त Bihar Politics: ‘ 5 लोग मुंह लपलपाए हुए है…’, अब जीतन राम मांझी क्यों हो गए नाराज?

पटना।  बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कैंसर होने का खुलासा करके कई लोगों को चौंका दिया था। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था कि वह 6 महीने से कैंसर से जूझ रहे हैं। वह अब लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए योगदान नहीं दे […]

Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार

Bihar: नीतीश कुमार को बड़ा झटका, इस नेता ने थाम लिया कांग्रेस का हाथ; टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

पटना।: बिहार में सूचना व जनसंपर्क विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। समस्तीपुर सीट से चुनाव लड़ने की उनकी आकांक्षा थी। लेकिन समस्तीपुर सीट से टिकट नहीं मिलने के चलते वे नाराज चल रहे थे। वहीं पटना के विक्रम से पूर्व भाजपा विधायक अनिल कुमार ने भी […]

Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

Bihar: ‘ क्या आपका पूरा परिवार राजनीति छोड़ देगा यदि.’, नित्यानंद राय ने लालू यादव के सामने रख दी शर्त

पटना। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत तेज हो गई है। नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) का बयान सामने आया है जिसमें वह राजद सुप्रीमो लालू यादव को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लालू यादव के सामने एक […]

News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड छत्तीसगढ़ जमशेदपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, जातिगत जनगणना, 30 लाख सरकारी नौकरी. कांग्रेस के घोषणापत्र

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसे न्याय पत्र नाम दिया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में कई बड़े चुनावी वादे किए गए हैं। पार्टी ने महिलाओं, युवाओं से लेकर किसानों तक के लिए 25 गारंटियां जारी की है। इसके साथ ही नौकरियों और […]

Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार

‘उनकी जमानत जब्त…’, बीमा बार-बार समर्थन मांग रहीं; मगर पप्पू की मंशा एकदम साफ

पटना। पूर्णिया लोकसभा सीट ने बिहार की सियासी हलचल को तेज कर दिया है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग के बाद यह सीट राजद के खाते में गई है। हालांकि हाल ही में अपनी पार्टी का विलय कराकर कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव लंबे समय से पूर्णिया में एक्टिव हैं। कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया […]

Latest News पटना बिहार राष्ट्रीय

PM Modi के बिहार दौरे को लेकर बदला रूट चार्ट, पटना-देवघर मार्ग डायवर्ट;

जमुई। प्रधानमंत्री की चार अप्रैल की चुनावी सभा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक के लिए निर्धारित मार्ग मानचित्र के साथ जारी कर दिया है। इसके तहत गुरुवार को पटना-देवघर मार्ग एनएच 333 ए को डायवर्ट किया गया है।   इसके साथ ही लखीसराय-जमुई मार्ग को भी […]

Latest News पटना बिहार

Bihar Politics: ‘मैं हाथ जोड़कर पप्पू यादव से…’, नामांकन के बाद बीमा भारती ने की भावुक अपील

पूर्णिया। : राजद नेता बीमा भारती (Bima Bharti) ने बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने बयान भी जारी किया है। बीमा भारती ने कहा कि मैंने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।   वहीं जब बीमा भारती से पप्पू यादव के […]

Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

पूर्णिया सीट पर खत्म हुई खींचतान? पप्पू के सवाल पर तेजस्वी यादव के दो टूक जवाब से अटकलें तेज

 पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया सीट पर महागठबंधन की खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ राजद उम्मीदवार बीमा भारती आज नामांकन करने जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने भी गुरुवार को नामांकन करने का एलान किया है। इस बीच तेजस्वी यादव ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

कैंसर से जूझ रहे भाजपा नेता सुशील मोदी, कहा- ‘लोकसभा चुनाव में अब कुछ नहीं कर पाऊंगा’

पटना।  बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर सभी लोगों को चौंका दिया है। उन्होंने लिखा है कि वह पिछले छह महीने से कैंसर जैसी खतकनाक बीमारी से जूझ रहे हैं और इसलिए लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।   सुशील मोदी ने किया भावुक पोस्ट सुशील मोदी ने […]

News TOP STORIES उड़ीसा नयी दिल्ली बंगाल बिहार राष्ट्रीय

Lok Sabha Election : कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी, वाईएस शर्मिला को भी मिला टिकट

नई दिल्ली।  लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। आंध्र प्रदेश के पांच सीटों पर, बिहार के तीन, ओडिशा के आठ सीटों पर और बंगाल की एक सीट पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार का एलान किया है।     आंध्र प्रदेश के कडप्पा से वाईएस शर्मिला रेड्डी को मैदान […]