News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली लखनऊ

यूपी: अलीगढ़ में कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन को उमड़ा सैलाब,

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान जनता अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए आतुर रही और काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सहित अन्य नेताओं ने […]

News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली लखनऊ

प्रधानमंत्री मोदी ने दी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राम मंदिर के अग्रेता कल्याण सिंह को यहां उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह के परिवार के लोगों से भी भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। कल्याण सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र […]

News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली लखनऊ

महिलाओं को जब अवसर मिलता तो परिणाम देने में कोई कमी नहीं करती: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ के तीसरे चरण का रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व शनिवार को शुभारम्भ किया। ‘मिशन शक्ति’ के तीसरे चरण का यह […]

Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

गोरखपुर जाने से पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने रोका,

लखनऊ, : जबरन रिटायर्ड किए गए आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने हाल ही में गोरखपुर जाने का ऐलान किया था। अमिताभ ठाकुर के गोरखपुर जाने के ऐलान के बाद पुलिस हरकत में आई और शनिवार (21 अगस्त) सुबह उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। इतना ही नहीं, पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए पूर्व आईपीएस को गोरखपुर जाने […]

Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक, मुख्यमंत्री ने जाना हाल

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वह जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। किडनी की परेशानी के लिए डायलिसिस की जा रही है। […]

Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

UP: तालिबान पर बयान देने वाले शायर मुनव्‍वर राना के खिलाफ केस दर्ज,

लखनऊ: शायर मुनव्वर राना (Munawwar Rana) की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. मुनव्वर राना के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है. मशहूर शायर पर आरोप है कि उन्होंने भगवान वाल्मीकि की तुलना तालिबानियों (Taliban) से कर के दलित समाज का अपमान किया है और हिंदू आस्था को चोट पहुंचाई है. तालिबान की तुलना रामायण के रचयिता महर्षि […]

News TOP STORIES उत्तर प्रदेश लखनऊ

नड्डा-शाह से मुख्यमंत्री योगी की मीटिंग के बाद जल्द हो सकता है यूपी में मंत्रिपरिषद विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह से यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुरुवार को हुई मीटिंग के बाद चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में मंत्रिपरिषद विस्तार जल्द से जल्द होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगले 15 दिन के भीतर नए मंत्रियों के नाम तय हो जाएंगे। खराब प्रदर्शन वाले कुछ मंत्रियों […]

News TOP STORIES उत्तर प्रदेश लखनऊ

यूपी में रविवार का भी लॉकडाउन खत्म, कोरोना के घटते मामले के बाद लिया गया फैसला

UP Unlock: यूपी में रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त किया गया. इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं. No Weekend Curfew in UP: उत्तर प्रदेश में रविवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है. कोरोना के घटते मामले के बाद यह फैसला लिया गया है. अब यूपी में बाजार […]

News TOP STORIES उत्तर प्रदेश लखनऊ

नड्डा-शाह से मुख्यमंत्री योगी की मीटिंग के बाद जल्द हो सकता है यूपी में मंत्रिपरिषद विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह से यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुरुवार को हुई मीटिंग के बाद चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में मंत्रिपरिषद विस्तार जल्द से जल्द होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगले 15 दिन के भीतर नए मंत्रियों के नाम तय हो जाएंगे। खराब प्रदर्शन वाले कुछ मंत्रियों […]

Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

माइक्रोसॉफ्ट, एमएक्यू और पेप्सिको ने यूपी में रखा कदम,

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक माहौल अब अमेरिका की विख्यात बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भाने लगा है। राज्य की इंवेस्टर फ्रेंडली नीतियों के चलते अमेरिकी कंपनियों सहित 40 से अधिक विदेशी कंपनियों ने करीब 17 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने का प्रस्ताव किया। इनमें से अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, पेप्सिको एमएक्यू सॉफ्टवेयर ने अपनी यूनिट लगाने […]