News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली लखनऊ

प्रधानमंत्री मोदी ने दी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि


  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राम मंदिर के अग्रेता कल्याण सिंह को यहां उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह के परिवार के लोगों से भी भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। कल्याण सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा भी थे।

भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ अस्पताल में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को रात से ही उनके पौत्र योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास पर रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लखनऊ पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे कल्याण सिंह के मॉल एवेन्यू आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र अर्पित किया।