नई दिल्ली, : मुंबई के मलाड की रहने वाली श्रद्धा वाकर की हत्या की साजिश आफताब अमीन ने विगत अप्रैल में मुंबई में ही रच डाली थी। वह जानबूझ कर श्रद्धा को लेकर हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए निकला था, ताकि उनके रिश्ते मधुर हो जाए। हिमाचल प्रदेश में दोनों करीब तीन हफ्ते तक रुके। […]
News
इराक के एरबिल के पास राकेट हमले में एक की मौत, 10 घायल – मेयर
बगदाद, इराक के स्वायत्त कुर्द क्षेत्र एरबिल की राजधानी के पास कोये शहर में ईरानी कुर्द पार्टी के मुख्यालय पर सोमवार को हुए रॉकेट हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस दौरान हमले में 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। इस घटना की सूचना मेयर तारिक हैदरी ने दी है। ईरान के अर्ध-आधिकारिक फार्स […]
कुर्दिश आतंकी समूह व IS से जुड़े हैं इंस्तांबुल विस्फोट के तार, सीरियाई महिला पर संदेह; जांच जारी
अंकारा, इंस्तांबुल में बम विस्फोट करने वाले शख्स को कुर्द के आतंकी समूह से जोड़ कर देखा जा रहा है, साथ ही इस्लामिक स्टेट से उसके लिंक होने की संभावना को भी पूरी तरह खारिज नहीं किया गया है। पुलिस ने बम विस्फोट मामले में 46 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनमें एक […]
जबरन धर्म परिवर्तन पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, कहा- राष्ट्र सुरक्षा व धर्म की स्वतंत्रता पर होता है असर
नई दिल्ली, । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को जबरन धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) मामले को गंभीर मामला करार दिया। कोर्ट ने कहा कि जबर्दस्ती किसी का धर्म बदला जाना चिंता का मसला है, जो देश की सुरक्षा के साथ धार्मिक स्वतंत्रता को भी प्रभावित करता है। जबरन धर्म परिवर्तन को गंभीर मसला करार […]
Doodle For Google: श्लोक मुखर्जी बने विजेता,डूडल में आधुनिक के साथ प्राचीन भारत की दिखाई है झलक
नई दिल्ली, । बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को Google ने एक खास Doodle पेश किया है। आमतौर पर गूगल अपने डूडल खुद ही बनवाता है लेकिन कंपनी बीच बीच में कुछ प्रतियोगिता भी रखती रहती है। इस बार भी गूगल ने एक प्रतियोगिता रखकर बच्चों से गूगल डूडल बनवाया, और उन्हीं में […]
सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक नियुक्ति मामले में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश, झारखंड सरकार को नोटिस जारी
रांची, Supreme Court शिक्षक नियुक्ति मामले में सोनी कुमारी की ओर से दाखिल अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में यथास्थिति बरकरार रखने का निर्देश दिया है। साथ ही झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया है। 2016 में नियोजन नीति के तहत हुई थी शिक्षकों की […]
नितिन गडकरी और तेजस्वी यादव ने एक-दूसरे को जमकर सराहा,
पटना, । भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल की राजनीति एक-दूसरे का विरोध करने की है। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन, सोमवार का नजारा ऐसा नहीं था। बिहार के रोहतास जिले में झारखंड से जोड़ने वाले पुल के शिलान्यास के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी […]
मराठी अभिनेता सुनील शेंडे का निधन, कई हिंदी फिल्मों में भी कर चुके हैं काम
नई दिल्ली, । हिंदी और मराठी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता सुनील शेंडे का 75 साल की उम्र में मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया। अपने कई दशक लम्बे करियर में सुनील शेंडे ने मराठी सिनेमा की कई चर्चित फिल्मों में काम किया, वहीं हिंदी धारावाहिकों और फिल्मों में भी उन्होंने उल्लेखनीय करिदार निभाये थे। […]
श्रद्धा मर्डर केस: हत्या के बाद शव के टुकड़े रखे रेफ्रीजरेटर में, बदबू ना आए इसलिए अगरबत्ती जलाता था आफताब
नई दिल्ली, । मुंबई की कॉल सेंटर कर्मी श्रद्धा की हत्या मामले में आरोपित ब्वॉयफ्रेंड आफताब को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस अब अपराध की पूरी कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। जांच पड़ताल की कड़ी में दिल्ली पुलिस ने रेफ्रिजरेटर और उसमें शव के कुछ हिस्सों को बरामद किया है। इसके साथ ही दिल्ली […]
उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू, हर की पैड़ी से की इसकी शुरुआत
हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सापेक्ष स्थानीय स्तर पर भी कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में हर की पैड़ी से यात्रा की शुरुआत की गई। इसके लिए कांग्रेस ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू […]









