News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

उत्‍तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू, हर की पैड़ी से की इसकी शुरुआत


हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सापेक्ष स्थानीय स्तर पर भी कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में हर की पैड़ी से यात्रा की शुरुआत की गई। इसके लिए कांग्रेस ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर बाल दिवस के दिन को चुना।

प्रदेश के सभी विधानसभाओं में जाएगी यात्रा

यात्रा के शुरुआत के मौके पर हरकी पैड़ी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने गंगा पूजन करके इस यात्रा की शुरुआत की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बताया कि यात्रा सभी विधानसभाओं में जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों और उनके जन विरोधी कार्य से परिचित कराएगी।

कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं

आरोप लगाया कि महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराधों ने देश के आम आदमी की कमर तोड़ दी है। ऐसे में कांग्रेस अब चुप बैठने वाली नहीं और भाजपा को अब जवाब देना ही होगा।

अपनी सरकार पर साध रहे निशाना

इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भी अपनी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इससे सरकार की नाकामियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मौके पर सतपाल ब्रह्मचारी, विजय सारास्वत समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।