News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Congress President : आज से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया, गहलोत और थरूर के बीच मनीष तिवारी के नाम की भी चर्चा


नई दिल्ली, : कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन 30 सितंबर तक भरे जाएंगे। 19 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के बीच कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर सीधा मुकाबला है। इस बीच, समाचार एजेंसी ने एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मनीष तिवारी भी चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। 

चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी के रूप में नामांकन पत्र लेने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में उपलब्ध रहेंगे।

वहीं, शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने साफ कर दिया कि इस बार गांधी परिवार से अध्यक्ष पद का कोई उम्मीदवार नहीं होगा।

गांधी परिवार से कोई नहीं बनना चाहता अध्यक्ष: गहलोत

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गहलोत ने कहा, ‘मैंने उनसे (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) कई बार कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सभी के प्रस्ताव को स्वीकार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांधी परिवार से कोई भी अगला प्रमुख नहीं बनना चाहिए।’

इसके साथ ही गहलोत ने कहा, ‘यह तय है कि मैं (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही नामांकन दाखिल करने की तारीख तय करूंगा। देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विपक्ष को मजबूत होने की जरूरत है।’

भूपेंद्र हुड्डा ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज की हमारी बैठक में हमने पार्टी के बारे में बात की और इसे कैसे मजबूत किया जाए।

अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्टी कार्याल पहुंचे थे थरूर

अब तक गहलोत ने सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही एक और नाम जो उन्हें एक कंपटीशन देने की सबसे अधिक संभावना में है। वह नाम शशि थरूर का है। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शशि थरूर पार्टी कार्यालय में मधुसूदन मिस्त्री से मिले थे।

jagran

मनीष तिवारी के भी चुनाव लड़ने की संभावना

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह चुनाव लड़ने की संभावना पर भी विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्टी त्रिपक्षीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

कोई भी लड़ सकता है चुनाव: मधुसूदन मिस्त्री

इससे पहले मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि चुनाव में 9,000 से अधिक प्रतिनिधि मतदान करेंगे। कोई भी चुनाव लड़ सकता है और उसकी उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए 10 प्रतिनिधियों की आवश्यकता होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।