उत्तर प्रदेश वाराणसी

छतके रास्ते घुसकर लाखोंके आभूषण चोरी


सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़तालमें जुटी

नेवढिय़ा। थाना क्षेत्र के नोकरा (नोनौटी) गाँव में हौसलाबुलनन्द चोरों ने राजेश दुबे के मकान को बीती रात निशाना बनाया और छत के रास्ते मकान में घुसकर करीब दस लाख के जेवरात सहित एक लाख नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नोकरा (नोनौटी) गाँव निवासी राजेश दुबे मंगलवार की रात भोजन करने के बाद लगभग 11 बजे गेहूं की सिंचाई करने के लिए खेत मे चले गए। पत्नी गायत्री देवी बच्चों के साथ बरामदे में सोने चली गई, इसी दौरान हौसलाबुलनन्द चोरों ने छत के रास्ते मकान में घुसकर मकान के चार कमरे का ताला तोड़कर एक कमरे में अलमारी में रखे जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जब पीडि़त राजेश भोर में करीब 4 बजे गेहू की भराई करके घर वापस आये तो मकान के चार कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। पीडि़त ने जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो पीडि़त के होश ही उड़ गए। अलमारी व बड़े बॉक्स का लॉक टूटा हुआ था और अलमारी के लॉकर में रखे सोने की चार चूड़ी, दो मंगलसूत्र, एक हार, दो चैन, दो जोड़ा कान का झुमका, दो जोड़ा कान की झाली, चार सोने की अंगूठी, एक चांदी की करधनी, एक पैजनी, एक दर्जन कीमती साड़ी सहित एक लाख नगदी गायब था। पीडि़त द्वारा जेवरात की कीमत करीब दस लाख रुपये बताया जा रहा है। पीडि़त ने घटना की सूचना 112 सहित स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पीडि़त ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढिय़ा अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि पीडि़त ने तहरीर दिया है जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।