Latest News खेल

CSK vs MI Live Updates: मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका, इशान किशन हुए कैच आउट


CSK vs MI Live Updates: आईपीएल का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians) के बीच खेला जा रहा है।

मैच की बात करें तो चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

मुंबई की पारी

मुंबई की ओर से बल्लेबाजी करने ईशान किशन और कैमरन ग्रीन आए। वहीं, गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। पहली गेंद पर कैमरन ग्रीन ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोला। तीसरी गेंद पर ईशान किशन ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कैमरन ग्रीन ने चौका जड़ दिया। पहले ओवर में 10 रन बने। 

दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने तुषार देशपांडे आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर कैमरन ग्रीन 4 गेंदों पर 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड आउट हुए।

तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर इशान किशन 7 रन बनाकर कैच आउट हुए। महेश थीक्षणा ने उनका कैच पकड़ा।

इस सीजन में जब पिछली बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तो चेन्नई ने मुंबई को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई : कैमरन ग्रीन, इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढ़ेरा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, जोफ़्रा आर्चर, अरशद ख़ान, पीयुष चावला, आकाश मधवाल

इंपैक्ट प्लेयर विकल्प : रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, डेवॉल्ड ब्रेविस, विष्णु विनोद

चेन्नई : डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जाडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, महीश थीक्षणा, तुषार देशपांडे

 

 

  • 03:43 PM, 06 May 2023

    CSK vs MI Live Updates: मुंबई को लगा दूसरा झटका, इशान किशन हुए आउट

     

    तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर इशान किशन 7 रन बनाकर कैच आउट हुए। महेश थीक्षणा ने उनका कैच पकड़ा।

     

  • 03:38 PM, 06 May 2023

    CSK vs MI Live Updates: मुंबई को लगा पहला झटका, कैमरन ग्रीन हुए आउट

     

    दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने तुषार देशपांडे आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर कैमरन ग्रीन 4 गेंदों पर 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड आउट हुए।

     

  • 03:33 PM, 06 May 2023

    CSK vs MI Live Updates: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

     

    मुंबई की ओर से बल्लेबाजी करने ईशान किशन और कैमरन ग्रीन आए। वहीं, गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। पहली गेंद पर कैमरन ग्रीन ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोला। तीसरी गेंद पर ईशान किशन ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कैमरन ग्रीन ने चौका जड़ दिया। पहले ओवर में 10 रन बने

     

  • 03:00 PM, 06 May 2023

    CSK vs MI Live Updates: चेन्नई ने जीता टॉस

     

    चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

     

  • 02:43 PM, 06 May 2023

    CSK vs MI Live Updates: पिछली बार चेन्नई ने मारी थी बाजी

     

    इस सीजन पिछली बार जब दोनों टीमों का मुकाबला हुआ था तो उस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 7 विकेट से हराया था।