Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

UP: मंदाक‍िनी नदी में नाबालिग से नाव में सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी के साथ किशोरी को देखा तो उठा ले गए दर‍िंदे


चित्रकूट, । धर्मनगरी को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी के साथ चित्रकूट घूमने आई 16 वर्षीय किशोरी को छह नाविक उठाकर ले गए और नाव में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। यह घटना जनपद सीमा से सटे मध्यप्रदेश जिला सतना के चित्रकूट थाना स्थित भरतघाट की है।

मध्यप्रदेश के बरौंधा थाना क्षेत्र के गांव की 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अपने बांदा निवासी प्रेमी के मिलने चित्रकूट आई थी। दोनों भरतघाट में महिलाओं के कपड़े बदलने वाले कमरे में मिल रहे थे। तभी कुछ नाविकों ने देख लिया। पुलिस के मुताबिक किशोरी को नाविक उठाकर ले गए और मंदाकिनी नदी में नाव पर किशोरी के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी आरोपित भाग गए।

किशोरी भोर में प्रेमी के साथ थाने पहुंची और घटना की सूचना दी। चित्रकूट थाना प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि पांच आरोपित को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ हो रही है। एक आरोपित फरार है। किशोरी का परिवार और प्रेमी गुजरात के सूरत में काम करते थे। वहीं पर दोनों से मुलाकात हुई थी और एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे। शुक्रवार को दोनों अपने-अपने घर से चित्रकूट में मिलने के लिए निकले थे।