News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Earth Hour 2022: रात 8.30 बजे से दुनियाभर में एक घंटे के लिए बंद की गईं लाइटें


नई दिल्ली, ऊर्जा संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने के लिए शनिवार को विश्व स्तर पर अर्थ आवर मनाया जा रहा है। हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को दुनिया भर में मनाया जाने वाला अर्थ आवर सभी को रात 8:30 बजे से रात 9:30 बजे के बीच एक घंटे के लिए गैर-जरूरी बिजली बंद करने के लिए प्रोत्साहित करता है। अर्थ आवर को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए बनाया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति भवन में अर्थ आवर मनाया गया। दुनिया भर के लोग शनिवार, 26 मार्च 2022 को रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच प्रकृति और पृथ्‍वी के समर्थन में लाइट बंद कर देते हैं।

दिल्‍ली में अर्थ आवर शुरू होने के बाद इंडिया गेट लाइटों को बंद कर दिया गया।

अर्थ आवर शुरू होने के बाद कोलकाता के हावड़ा ब्रिज का वीडियो। दुनिया भर में लोग आज अर्थ आवर के दौरान रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच एक घंटे के लिए लाइटें बंद कर रहे हैं।

मुंबई में अर्थ आवर के दौरान बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) बिल्डिंग की लाइटों को बंद कर दिया गया।