News TOP STORIES नयी दिल्ली बंगाल बिजनेस महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Economic Survey 2024 :वित्त मंत्री ने लोकसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2024 65 से 7 फीसदी की दर से विकास दर का जताया गया अनुमान


23 जुलाई 2024 को यूनियन बजट (Budget 2024) लेकर आने वाली है। आम बजट से ठीक एक दिन पहले सरकार संसद में आर्थिक सर्वे (Economic Survey) पेश करती है। वित्त  मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश कर दिया है। करीब दोपहर 2 बजे राज्यसभा में इसे रखा जाएगा। आर्थिक सर्वे में सरकार के खर्चों से लेकर कमाई तक का ब्योरा दिया जाएगा।

22 Jul 20241:01:16 PM

Economic Survey 2024 LIVE: बीमारियों को लेकर दी जानकारी

आर्थिक सर्वेक्षण में खुलासा किया गया कि अस्वास्थ्यकर आहार की वजह से 54 प्रतिशत तक रोग का बोझ बढ़ता है। ऐसे में संतुलित, विविध आहार की ओर परिवर्तन करना बेहद आवश्यक है।

22 Jul 202412:59:06 PM

Economic Survey 2024 LIVE: धन प्रेषण में आएगी तेजी

भारत में धन प्रेषण 2024 में 3.7 फीसदी बढ़कर 124 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है। चालू वित्त वर्ष2025 में यह 4 फीसदी बढ़कर 129 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा: आर्थिक सर्वेक्षण।

22 Jul 202412:56:28 PM

Economic Survey 2024: ग्लोबल ड्रोन हब

वर्ष 2030 तक भारत को ग्लोबल ड्रोन हब बनानी की कोशिश की जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए जाएंगे। सरकार राज्यों की क्षमताओं पर ध्यान देंगी।

22 Jul 202412:55:17 PM

Economic Survey 2024: वित्तीय घाटे में कमी की उम्मीद

आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया कि वित्त वर्ष 2025-26 में वित्तीय घाटा को 4.5 फीसदी लाने की उम्मीद है।

22 Jul 202412:51:38 PM

Economic Survey 2024: AI है चिंता का विषय

एआई ने सभी कौशल स्तरों पर श्रमिकों पर प्रभाव के संबंध में भारी अनिश्चितता पैदा की है: आर्थिक सर्वेक्षण

22 Jul 202412:49:19 PM

Economic Survey 2024: बैंकों को रहना होगा तैयार

फाइनेंशियल सेक्टर में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल रहा है। ऐसे में बैंक को वैश्विक या स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली संभावित कमजोरियों के लिए तैयार रहना होगा: इकोनॉमिक सर्वे

22 Jul 202412:46:15 PM

Economic Survey 2024: महंगाई दर में आ सकती है कमी

आर्थिक सर्वे के अनुसार सामान्य मानसून की उम्मीदें, आयात की वैश्विक कीमतों में नरमी से महंगाई में नरमी आने की उम्मीद है।

22 Jul 202412:43:46 PM

Economic Survey 2024: बेरोजगारी दर में गिरावट

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार कोरोना महामारी के बाद भारत की सालाना बेरोजगारी दर में गिरावट देखने को मिली है। पिछले कारोबारी साल यानी मार्च 2024 तक 15+ आयु वर्ग के लिए शहरी बेरोजगारी दर 6.7 फीसदी हो गई है।

22 Jul 202412:41:43 PM

Economic Survey 2024: एमपीसी पर पड़ सकता है असर

भू-राजनीतिक संघर्षों में वृद्धि का असर आरबीआई की मौद्रिक नीति रुख पर पड़ सकता है: आर्थिक सर्वेक्षण

22 Jul 202412:38:52 PM

Economic Survey 2024: उज्ज्वल है फाइनेंशियल सेक्टर

आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत के वित्तीय क्षेत्र का परिदृश्य उज्ज्वल दिखाई दे रहा है।

22 Jul 202412:36:44 PM

Economic Survey 2024: अच्छी रही आर्थिक वृद्धि

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार कि अनिश्चित वैश्विक आर्थिक प्रदर्शन के बावजूद घरेलू विकास चालकों ने FY24 में आर्थिक वृद्धि का समर्थन किया।

22 Jul 202412:35:02 PM

Economic Survey 2024: कितने तेजी से दौड़ेगी देश की अर्थव्यवस्था

आर्थिक सर्वे के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में अर्थव्यवस्था 6.5 से 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

22 Jul 202412:33:08 PM

Economic Survey 2024: 3 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

 वित्त मंत्रालय ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश होने के बाद दोपहर में मीडिया को संबोधित करेंगे।

22 Jul 202412:28:32 PM

Economic Survey 2024: रिपोर्ट कार्ड में होती है ये डिटेल्स

आर्थिक सर्वे एक तरह का रिपोर्ट कार्ड है। इसमें देश के विकास का दृष्टिकोण प्रस्तुत होता है। यह सर्वे अर्थव्यवस्था की स्थिति, संभावनाओं और नीतिगत चुनौतियों का विस्तृत विवरण देता है। आर्थिक सर्वेक्षण अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों पर सांख्यिकीय जानकारी और विश्लेषण के साथ-साथ रोजगार, जीडीपी वृद्धि, मुद्रास्फीति और बजट घाटे पर डेटा प्रदान करता है।

22 Jul 202412:25:26 PM

Economic Survey 2024: कब पेश हुआ था पहला इकोनॉमिक सर्वे

वर्ष 1950-51 में देश का पहला इकोनॉमिक सर्वे पेश हुआ था। आपको बता दें कि पहले इसे बजट के साथ ही पेश किया जाता था। लेकिन, वर्ष 1964 से बजट से एक दिन पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश करने की परंपरा शुरू की गई।

22 Jul 202412:21:06 PM

Economic Survey 2024: क्यों है ये खास

आर्थिक सर्वे में देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति, संभावनाओं और नीतिगत चुनौतियों का ब्योरा होता है। इसके अलावा इसमें बीते वित्त वर्ष के रोजगार, जीडीपी, मुद्रास्फीति और बजट घाटे की भी जानकारी दी जाती है और कई महत्वपूर्ण आंकड़े जारी होते हैं।

22 Jul 202412:09:47 PM

Economic Survey 2024: मानसून सत्र में निर्मला सीतारमण ने क्या कहा?

22 Jul 202412:07:03 PM

Economic Survey 2024: आम जनता के लिए क्यों है जरूरी

आर्थिक सर्वेक्षण में कई सेक्टर के आंकड़ें मिलते हैं। इसमें आर्थिक रूझानों के बारे में जानकारी दी जाती है। इस सर्वेक्षण के जरिये महंगाई, बेरोजगारी के आंकड़ें मिल जाते हैं। इन आंकड़ों की मदद से आम जनता निवेश, बचत और खर्च से जुड़ी चीजों का अनुमान लगा सकती है।

22 Jul 202412:00:16 PM

Economic Survey 2024: क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे?

इकोनॉमिक सर्वे एक तरह का वित्तीय दस्तावेज है। इसमें सरकार पिछले कारोबारी साल के आर्थिक विकास की समीक्षा करती है। इस दस्तावेज के जरिये अलग सेक्टर्स के डेटा मिलने में मदद मिलती है।

22 Jul 202411:58:01 AM

Economic Survey 2024: कौन तैयार करता है आर्थिक सर्वे

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के इकोनॉमिक डिविजन द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण तैयार किया जाता है।

22 Jul 202411:57:18 AM

Economic Survey 2024: कुछ देर में संसद में लाया जाएगा आर्थिक सर्वे

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वे में पिछले वर्ष के खर्चों और कमाई का ब्योरा देंगी।