News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

ED की कार्रवाई पर शिवसेना नेता संजय राउत का फूटा गुस्‍सा,


मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को संजय राउत (Sanjay Raut) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। इस कार्रवाई पर संजय राउत ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि लोग दिल्ली से आते हैं और हमारे लोगों के घरों में घुस जाते हैं। न कोई नोटिस नहीं, न कोई वारंट और न ही कोई सम्मन। समय बदलेगा और हमारा समय भी आएगा। संजय राउत का कहना है कि महाराष्ट्र जैसे राज्य जो भाजपा शासित नहीं है, वहां केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। वह लोकतंत्र और हमारी आजादी को खतरे में डालने जा रहा है। ये ठीक नहीं है।

संजय राउत की पत्नी की 2 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रवर्तन निदेशालय ने 1,034 करोड़ रुपए के पतरा चाल भूमि घोटाला मामले में संजय राउत की 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। इसमें 9 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवीण राउत के नाम है। वहीं, 2 करोड़ की संपत्ति संजय राउत की पत्नी के नाम पर है।